अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के खिलाफ नया फरमान जारी किया है। तालिबान के नए कानून के मुताबिक अब अफगानिस्तान में बन रहे नए घरों में खिड़कियां नहीं होनी चाहिए। तालिबान ने ये फरमान इसलिए बनाया है, ताकि महिलाएं घर के बाहर न देख पाएं। तालिबान सरकार के सर्वाच्च नेता ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया कि महिलाओं की झलक मिलने से अश्लील हरकतें हो सकती हैं।
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक्स पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि नए घरों में ऐसी खिड़कियां नहीं होनी चाहिए, जिससे आंगन, रसोईघर, पड़ोसी का कुआं या महिलाओं के इस्तेमाल की जाने वाली कोई भी जगह दिखाई देती हो। मुजाहिद ने कहा, ‘महिलाओं को रसोईघर में काम करते हुए, बरामदे में आते-जाते या कुएं से पानी लेते हुए देखने से अश्लील हरकतें हो सकती हैं।’
तालिबान सरकार के मुताबिक, म्यूनिसिपल अधिकारी और अन्य संबंधित विभाग नए बन रहे घरों की निगरानी भी करेंगे। उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि इन घरों में पड़ोसियों के घर की तरफ खिड़की या झरोखे खुले न हो।
तालिबानी सरकार ने कहा कि अगर किसी घर में पहले से पड़ोसी के घर की तरफ कोई खिड़की या झरोखे खुले हुए हैं तो लोगों को इसके लिए इंतेजाम करने होंगे। घर के मालिक को अपने घर में या तो खिड़की की तरफ एक दीवार बनानी होगी या फिर कुछ ऐसा अलग इंतेजाम करना होगा, जिससे कि कोई पड़ोसी या बाहरी व्यक्ति उस खिड़की या झरोखे से घर के अंदर न देख पाए।
उल्लेखनीय है कि साल 2021 के अगस्त से अफगानिस्तान की सत्ता में आया तालिबान महिलाओं के अधिकारों पर प्रतिबंध लगा रहा है। महिलाओं के लिए तालिबान की नीतियों पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी ऐतराज जताया है। तालिबान ने महिलाओं के नौकरी करने पर पाबंदी लगाई है। इसके अलावा, लड़कियों और महिलाओं के प्राथमिक शिक्षा, पार्कों या सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...