Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान वहां के मिनी स्टेडियम स्थित आमसभा स्थल में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत जारपल्ली के जय मां दारोली स्व-सहायता समूह और कोतापाल के स्व-सहायता समूह को अनुदान सहायता पर ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि उपकरण प्रदान किए। दोनों स्व-सहायता समूहों को 10-10 लाख रुपए के कृषि उपकरण मात्र दो-दो लाख रुपए के अंशदान पर प्रदान किए गए, जिसमें 45 एचपी का ट्रेक्टर, सीड ड्रील, स्प्रेयर, रीपर और थ्रेसर शामिल है। मुख्यमंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा धान की स्थानीय किस्मों की लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। धान के स्थानीय किस्मों के पंजीयन के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में मुख्यमंत्री को कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग 260 किस्मों को पंजीयन के लिए भेज गया है। तीखुर प्रसंस्करण के संबंध में भी जानकारी दी गई। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आम, कटहल, पपीता, सीताफल, करौंदा अमरूद आदि प्रजातियों के एक लाख पौधे और सब्जी की अलग-अलग किस्मों के नर्सरी पौधे प्रदान किये गए है।
प्रदर्शनी में अंडा सेने की मशीन भी प्रदर्शित की गई
प्रदर्शनी में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार मात्र ढाई हजार रुपए में तैयार अंडा सेने की मशीन भी प्रदर्शित की गई। अधिकारियों ने बताया गया कि अंडा सेने की मशीन लगभग एक लाख रुपए में आती है, किन्तु कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मात्र ढाई हजार रुपए में यह तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कृषि विभाग के स्टॉल में तीन हितग्राहियों को मिनी राइस मिल की सौगात दी। आवापल्ली की स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार वर्मी कम्पोस्ट का अवलोकन किया। उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में पहुंचने पर मुख्यमंत्री को स्थानीय किसानों द्वारा राज्य पोषित पोषण बाड़ी योजना के तहत तैयार सब्जियां भेंट की गई। उद्यानिकी विभाग के उप संचालक ने मुख्यमंत्री को स्थानीय बाड़ियों में तैयार बरबट्टी, टमाटर, मिर्च, पालक धनिया आदि सब्जियां भेंट की। यहां किसानों को किसानों को डीजल और इलेक्ट्रिक पंप नि:शुल्क प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में सुपोषित बीजापुर कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने यहाँ आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं द्वारा रेडी टू इट से तैयार खाद्य सामग्रियों का अवलोकन किया और प्रशंसा की। वन विभाग की प्रदर्शनी में वनौषधियां, बांस से तैयार फर्नीचर आदि के प्रदर्शन के साथ ही महुए से बनी सेनेटाइजर का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित समारोह में दो एम्बुलेंसों की सौगात भी दी। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत दिव्यांगों को सहायक उपकरण प्रदान किया गया।
-धनलक्ष्मी चलाएगी ई-रिक्शा
बीजापुर के सुदूर क्षेत्र में बसे गांव पामगल पंचायत के कोत्तापल्ली की धनलक्ष्मी का हौसला और आत्मविश्वास अब देखते ही बनता है। सुदूर वनांचल में रहने वाली यह महिला अपने परिवार की आर्थिक समृद्धि के सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है। धनलक्ष्मी ने बताया कि उसके परिवार के पास मात्र दो एकड़ जमीन है। परिवार में ससुर, पति और दो बच्चे हैं। इन सभी का पालन-पोषण इतनी कम आमदनी में बहुत ही मुश्किल था। इसके साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत की भावना भी थी। इसी भावना के साथ वह स्व-सहायता समूह से जुड़ी। सौभाग्य से इसी स्व-सहायता समूह से जुड़ने के कारण अब वह ई-रिक्शा की मालकिन भी बन गई। धनलक्ष्मी ने बताया कि वह इस ई-रिक्शे को कोत्तापल्ली से मद्देड़ के बीच चलाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, लखनऊ में 4 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...