Google Analytics Meta Pixel अलर्ट जारी: दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, उत्तर भारत में शीत लहर - Ekhabri.com

अलर्ट जारी: दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, उत्तर भारत में शीत लहर

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान ने सर्दी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सप्ताह तक ऐसी ही ठंड की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है. हालांकि, एक हफ्ते बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। उत्तर भारत के अधिकतर शहर शीत लहर की चपेट में हैं. दिल्ली-एनसीआर में 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान ने सर्दी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी राज्यों में ठंड जो सितम ढा रही है, उसकी मुख्य वजह पहाड़ों पर भारी बर्फबारी है। उत्तरी भारत के ज्यादातर हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया. तापमान में गिरावट के साथ कंपाने वाली सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है. दरअसल, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी होगी, मैदानों में उतनी ही ठंड बढ़ेगी। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा. वहीं इसने 10 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. इससे पहले 2011 में 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था. दिसंबर के आखिर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.
-एक हफ्ते तक जारी रहेगी कड़ाके की ठंड
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सप्ताह तक ऐसी ही ठंड की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है. हालांकि, एक हफ्ते बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले सप्ताह उत्तर भारत में रात का तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा. विभाग ने 17 से 24 दिसंबर और 24 से 30 दिसंबर तक के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा।
-पंजाब-हरियाणा और यूपी में शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार 24 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर बढ़ जाएगी. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शीतलहर सोमवार तक जारी रह सकती है. अमृतसर में पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के साथ पंजाब-हरियाणा शीतलहर की चपेट में हैं।
मप्र में कड़ाके की ठंड, दतिया में 3 डिग्री तक पहुंचा पारा
मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दतिया में तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है. भोपाल मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के मुताबिक मध्य प्रदेश के 23 वेदर स्टेशनों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3 से लेकर 10 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया. इनमें से छह वेदर स्टेशन ऐसे हैं जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.
जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा घाटी का तापमान
श्रीनगर और गुलमर्ग समेत कश्मीर घाटी के कई शहरों में रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 21-22 दिसंबर को घाटी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है. वहीं, शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पारा शून्य के नीचे 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...