Google Analytics Meta Pixel भारत में 3 अरब डॉलर का निवेश करेगी माइक्रोसॉफ्ट - Ekhabri.com

भारत में 3 अरब डॉलर का निवेश करेगी माइक्रोसॉफ्ट

माइक्रोसॉफ्ट भारत में अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमताओं का विस्तार करने के लिए दो साल में तीन अरब डॉलर (लगभग 25,700 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। कंपनी के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला का कहना है कि अमेरिकी टेक कंपनी 2030 तक भारत में एक करोड़ लोगों को एआई में ट्रेनिंग भी देगी।

 

 

 

नडेला ने कहा कि प्रस्तावित तीन अरब डॉलर का निवेश कंपनी की तरफ से किया जाने वाला अब तक सबसे बड़ा निवेश होगा। नडेला ने अपने भारत दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है। माइक्रोसॉफ्ट अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विसेज एज्योर के तहत उपलब्ध कराता है। कंपनी के पास 60 से अधिक एज्योर क्षेत्र हैं, जिनमें 300 से अधिक डेटा सेंटर शामिल हैं।

 

 

 

नडेला आखिरी बार फरवरी, 2024 में भारत आए थे और तब उन्होंने कहा था कि कंपनी 2025 तक देश में 20 लाख लोगों को एआई स्किल का अवसर प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य मुख्य तौर पर छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने पर था।

 

 

 

नडेला ने कहा, भारत एआई इनोवेशन में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे देशभर में नए अवसर पैदा हो रहे हैं। आज हम बुनियादी ढांचे और कौशल में निवेश का एलान कर रहे हैं, जो भारत को एआई-फर्स्ट बनाने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है और यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि कि देशभर में लोगों और संगठनों को व्यापक रूप से इसका लाभ मिले।

 

 

 

माइक्रोसॉफ्ट का एडवांटेज इंडिया प्रोग्राम अब 2030 तक 2 करोड़ भारतीयों को एआई स्किल में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित कर चुका है। इस पहल के तहत माइक्रोसॉफ्ट ने 24 लाख भारतीयों को ट्रेनिंग दी है। इनमें से 65 प्रतिशत महिलाएं और 74 प्रतिशत लोग छोटे शहरों से थे। यह पहल भारत के युवाओं को एआई के क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार कर रही है।

Read Also  390 अंक बढ़कर फिर 61 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स

 

 

 

 

माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च लैब्स (MSR) ने एआई इनोवेशन नेटवर्क की शुरुआत की है। इसका मकसद भारत के एआई इकोसिस्टम को रफ्तार देना है। इस नेटवर्क के जरिए रिसर्च के बाद व्यावहारिक और उपयोगी बिजनेस सॉल्यूशंस को डेवलेप किया जाएगा। साथ ही, माइक्रोसॉफ्ट और सासबूमी ने मिलकर भारतीय एआई और सास (सॉफ्टवेयर ऐज ए सर्विस) इकोसिस्टम को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता और रेस्क्यू अभियान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026।छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण के लिए चला विशेष अभियान, कई बच्चों का रेस्क्यू   महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जून 2026 तक...

अपनी बेटी राहा को लेकर आलिया ने कही बड़ी बात, यह स्टेज के लिए बनी है

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
आलिया और रणबीर अपने करियर के साथ साथ पैरेंटिंग को लेकर भी बेहद संजीता नजर आते हैं। आलिया और रणबीर कपूर ने हाल ही में मीडिया के सामने अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में खुलकर बात की। आलिया ने...

नए सत्र में बड़ा बदलाव, अब समय पर होंगी कॉलेज परीक्षाएं

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 18 जून 2026, उच्च शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी, समय पर होंगी परीक्षाएं प्रदेश में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और अनुशासित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026। भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग योग आज वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण का प्रतीक बन चुका है। ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त यह अमूल्य विरासत अब आधुनिक जीवनशैली में भी उतनी ही प्रासंगिक...

बच्चों के हित में रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों का हुआ सम्मान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों के हितों पर उत्कृष्ट पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित ‘मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड’ समारोह में प्रदेश के 9 पत्रकारों और 2 फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया।...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *