शेयर बाजार में जबरदस्त बिकवाली दिखाई दी। सेंसेक्स में जहां 1,172 अंकों की गिरावट दर्ज की गई वहीं निफ्टी 17,200 के स्तर से नीचे बंद हुआ। बाजार के दिग्गज इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक के चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से कम अच्छे होने के चलते इनके शेयरों की जमकर पिटाई हुई। बाजार में गिरावट के चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,58,855.59 करोड़ घटकर
2,69,44,207.98 करोड़ के स्तर पर आ गया है।
बीएसई का सेंसेक्स 1,172.19 अंक या 2.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,166.74 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 302 अंक या 1.73 प्रतिशत गिरकर 17,173.65 पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई का आइटी इंडेक्स में सबसे अधिक 4.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। चीन में बढ़ते कोरोना के चलते एशियाई शेयर बाजारों में जहां कमजोरी दिखाई दी वहीं ईस्टर की छुट्टियों के कारण यूरोप के शेयर बाजार बंद रहे। इक्विटी 99 के रिसर्च हेड राहुल शर्मा ने कहा, ‘हाल के दिनों में कोरोना मामलों में वृद्धि और दुनियाभर में महंगाई की बढ़ती चिंताओं को देखते हुए आने वाले दिनों में बाजार में और गिरावट की उम्मीद है।”
इन्फोसिस के शेयर में सर्वाधिक 7.27 प्रतिशत की गिरावट
चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से कम अच्छे आने से इन्फोसिस के शेयर में 7.27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान यह एक समय 8.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,592.05 रुपये पर पहुंच गया था। बाद में यह 7.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,621.45 पर बंद हुआ। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 53,509.71 करोड़ घटकर 6,82,101.64 करोड़ पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक के शेयर में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई। चौथी तिमाही के शुद्ध लाभ में 23 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद बैंक का शेयर 4.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,395.35 पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 38,541.51 करोड़ घटकर 7,37,797.06 करोड़ पर पहुंच गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...