Google Analytics Meta Pixel बातचीत के दौरान हवा में निकली बूंदों से भी फैल सकता है कोरोना, जरूर पहनें मास्क - Ekhabri.com

बातचीत के दौरान हवा में निकली बूंदों से भी फैल सकता है कोरोना, जरूर पहनें मास्क

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारणों और संक्रमण रोकने को लेकर अब तक कई अध्ययन किए जा चुके हैं, जिनमें नई-नई चीजें सामने आ रही हैं। एक ताजा अध्ययन में दावा किया गया है कि एक-दूसरे के साथ सामान्य बातचीत के दौरान भी सांस के साथ निकलने वाली छोटी बूंदों (रेस्पिरेटरी ड्रॉपलेट) के जरिये कोरोना फैल सकता है क्योंकि ये बूंदें हवा में आठ मिनट और इससे ज्यादा समय तक भी रह सकती हैं।

यह अध्ययन अमेरिका के ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड किडनी डिसीज’ और पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मिलकर यह अध्ययन किया है। इस अध्ययन को ‘प्रोसिडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज’ में प्रकाशित किया गया है। इस अध्ययन में इस बात को समझने पर जोर दिया गया है कि आखिर अस्पतालों, घरों, आयोजनों और क्रूज जैसे सीमित हवा वाले स्थानों पर संक्रमण इतनी तेजी से क्यों फैला।

इस अध्ययन के दौरान एक प्रयोग किया गया, जिसमें इंसानों के बोलते समय मुंह से निकलने वाली छोटी बूंदों पर लेजर लाइट का प्रयोग किया गया। अध्ययन में सामने आया कि बोलते समय हर सेकेंड हजारों छोटी बूंदें मुंह से निकलती हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि अगर ये बूंदें किसी संक्रमित व्यक्ति की हुई तो वहां मौजूद स्वस्थ व्यक्ति संक्रमित हो सकता है।

इससे पहले किए गए शोध में सामने आया था कि दक्षिण कोरिया के कॉल सेंटर में बहुत से लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। इसके पीछे भी यही कारण थे। यही स्थिति चीन के भीड़भीड़ वाले इलाकों और रेस्तरां की भी थी। कुछ शोधकर्ताओं ने संदेह जताया कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर इस तरह किसी संक्रमित व्यक्ति से छोटी बूंदों का निकलना खतरनाक साबित हो सकता है।

Read Also  NEET-PG काउंसलिंग में अब नहीं होगी सीट ब्लॉकिंग, सुप्रीम कोर्ट की रोक

इस  अध्ययन में इस बात का अवलोकन किया गया कि लोग बोलने पर किस प्रकार सांस से निकलने वाली बूंदें पैदा करते हैं। इससे जो नतीजे सामने आए, उसमें पाया गया कि इन छोटी बूंदों में संक्रमण के फैलाव के पर्याप्त कण हो सकते हैं।  हालांकि, शोधकर्ताओं ने इस बात को स्पष्ट किया कि इन ड्रॉपलेट को पूरी तरह कोरोना वायरस फैलाने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जो लोग मास्क नहीं पहनते हैं, उनके इस वायरस से संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *