बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Ultraviolette Automotive ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पहले F77 इलेक्ट्रिक बाइक के जरिए प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पहचान बनाई थी, और अब यह मास-मार्केट में भी कदम रख रही है। Tesseract को 20.1 bhp की मोटर और तीन बैटरी विकल्पों (3.5kWh, 5kWh, और 6kWh) के साथ पेश किया गया है, जो 261 किमी तक की रेंज और 125 किमी/घंटा की टॉप स्पीड प्रदान करता है। यह स्कूटर 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार महज 2.9 सेकंड में हासिल कर सकता है।
एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये रखी है, लेकिन पहले 10,000 ग्राहकों के लिए इसे 1.20 लाख रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। स्कूटर की प्री-बुकिंग 999 रुपये में शुरू हो चुकी है, और डिलीवरी 2026 की पहली तिमाही में शुरू होगी। कंपनी 3 साल या 75,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है, जिसे 8 साल या 2,00,000 किमी तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्कूटर Sonic Pink, Desert Sand, Solar White और Stealth Black जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Tesseract भारत का पहला ADAS (Advanced Driver Assistance System) से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ओवरटेक अलर्ट, लेन चेंज असिस्ट और कोलिजन वार्निंग जैसी एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इसमें फ्रंट और रियर कैमरे लगे हैं, जो कई सेंसर के साथ मिलकर राइडर के अनुभव को बेहतर और सुरक्षित बनाने का दावा करते हैं।
Tesseract में ड्यूल डैशकैम (फ्रंट और रियर), 7-इंच टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले, ऑनबोर्ड नेविगेशन, वायरलेस चार्जिंग, डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें 20.1 bhp की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो तेज एक्सीलरेशन और हाई-परफॉर्मेंस प्रदान करती है। स्कूटर में 34 लीटर अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है, जो फुल-फेस हेलमेट रखने के लिए पर्याप्त है। यह 14-इंच के व्हील्स के साथ आता है।
Ultraviolette Tesseract सीधे तौर पर Ola S1 Pro, Ather 450, TVS iQube, Simple One, Vida V2 Pro और River Indie जैसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से प्रतिस्पर्धा करेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...