रायपुर। 15 साल की ऋतु को देखकर आप या अनुमान नहीं लगा पाएंगे कि वह अकेले कई लोगों का मुकाबला करने में सक्षम है।अपनी सुरक्षा के लिए उसे किसी की जरूरत नहीं, बल्कि वह खुद सक्षम है। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम जानते हैं इस चैंपियन के बारे में जो अपनी और अपने से जुड़ी तमाम लड़कियों की सुरक्षा के बारे में सोचती हैं। ऋतु न सिर्फ स्टेट बल्कि नेशनल लेवल पर भी कराटे खेल कर लोगों को पछाड़ चुकी हैं।
शौकिया तौर पर कराटे सीखने पहुंची ऋतु ने कभी नहीं सोचा था कि कराटे ही उसकी पहचान बन जाएगा। अब हर कोई उसे कराटे चैंपियन की नजर से देखता है। ऋतु के परिवार में उसकी पांच बहनों और तीन भाई हैं। माता पिता को आज गर्व महसूस होता है कि उनकी बेटी की पहचान सिर्फ राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे देश में बनती जा रही है।
कैसे हुई सीखने की शुरुवात
कराटे सीखने की शुरुआत भाई के जरिए हुई। ऋतु का भाई कराटे सीखने जाता था, उसे यह महसूस हुआ कि बढ़ते अपराध को देखते हुए बहनों का कराटे सीखना ज्यादा जरूरी है। यह सोचकर ही वह रितु को कराटे सीखने के लिए प्रेरित किया। 8 साल की उम्र से रितु ने कराटे सीखना शुरू कर दिया। अपनी इस सफलता का श्रेय वह अपनी गुरु हर्षा साहू को देती है। वह कहती हैं कि आज जो भी हो गए हैं वह सिर्फ एक अच्छे गुरु मिलने के कारण और आगे चलकर वह भी हर लड़की को कराटे सिखाना चाहती जिससे लड़कियों के साथ होने वाले अपराध और बुरी चीजों को रोका जा सके। आज के समय में युवतियों का लड़कियों का और महिलाओं का सुरक्षित रहना बहुत बड़ा चेंज हो गया लेकिन अगर हर लड़की सेल्फ डिफेंस सीख लें तो यह चीज आसान हो सकती है।
लड़का डर कर भाग था
ऋतु के साथ एक बार एक वाक्य हुआ जो शायद हर लड़की के साथ कभी ना कभी हुआ होगा। रास्ते चलते हुए उसे एक लड़के ने परेशान किया जिसका जवाब रितु ने बिना डरे पूरे आत्मविश्वास के साथ दिया और जवाब पर उसने उसकी अच्छे से पिटाई कर दी। अपनी हालत को देखते हुए लड़का बिना एक पल रुके वहां से भाग गया। रितु का कहना है कि हम छोटी-छोटी चीजों को सीख कर भी अपनी रक्षा खुद कर सकते हैं। मैं खाली वक्त में अपनी बड़ी दीदी लोगों को भी सेल्फ डिफेंस करने के तरीके सिखाती हूं जिससे उन्हें अकेले आने जाने पर किसी भी तरह की तकलीफ ना हो और वह सुरक्षित रह सके।
सुकून मिलता है बच्चों को आगे बढ़ता देखकर

छोटे बच्चों को देखकर बड़ा अच्छा लगता है जब वह अपनी सुरक्षा का जिम्मा खुद लेते हैं यह कहना है कराटे चैंपियन हर्षा साहू का। वह बताती हैं कि ऋतु में पहले दिन से ही आगे बढ़ने की ललक दिखाई देती थी और एक कोच होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं उसे आगे बढ़ा सकू। मैं चाहती हूं कि हर लड़की अपने आप को सुरक्षित रखने रखने के लिए खुद सक्षम हो।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By User 6 /
May 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई...
By User 6 /
May 21, 2026 /
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...
By User 6 /
May 19, 2026 /
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...
By User 6 /
May 21, 2026 /
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...
By User 6 /
May 19, 2026 /
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...
By User 6 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...