रायपुर, 24 मई 2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन डॉक्यूमेंट’ प्रस्तुत किया। इस विजन में 2047 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 75 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है।
मुख्यमंत्री ने 3T मॉडल – Technology, Transparency, Transformation – को राज्य के विकास का आधार बताते हुए कहा कि प्रशासनिक प्रक्रियाएं अब तेज, पारदर्शी और तकनीक आधारित हो गई हैं। उन्होंने कहा कि यह मॉडल न केवल छत्तीसगढ़ को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाएगा, बल्कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में भी मदद करेगा।
बस्तर अब संघर्ष नहीं, विकास और संभावना का प्रतीक
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर अब सिर्फ संघर्ष का क्षेत्र नहीं, बल्कि संभावनाओं और नवाचारों का केंद्र बन चुका है। स्किल डेवलपमेंट सेंटरों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को आईटी, फूड प्रोसेसिंग, हेल्थकेयर और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बस्तर में हो रहे निवेश और नवा रायपुर में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट तथा एआई डेटा सेंटर की स्थापना से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।
2047 तक 75 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान 6 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था को 2047 तक 75 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है, जिसमें प्रति व्यक्ति आय में 10 गुना बढ़ोतरी का अनुमान है। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आईटी, पर्यटन समेत 13 क्षेत्रों पर फोकस किया गया है और 10 विशिष्ट मिशन शुरू किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ बनेगा ऊर्जा और उद्योग का स्तंभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ कोयला, स्टील, सीमेंट और बिजली जैसे संसाधनों के कारण देश की औद्योगिक रीढ़ बनता जा रहा है। स्टील उत्पादन क्षमता 45 मिलियन टन और बिजली उत्पादन को शीर्ष स्थान तक ले जाने की तैयारी है। लिथियम ब्लॉक की सफल नीलामी भी राज्य को ग्रीन एनर्जी हब बनाएगी।
प्रशासनिक नवाचार और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन
सरकार ने अब तक 350 से ज्यादा नीतिगत सुधार किए हैं। ज़मीन पंजीकरण अब घर बैठे सिर्फ 500 रुपये में संभव है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं लागू की गई हैं।
नीति आयोग में रखे गए छत्तीसगढ़ रोडमैप के 8 प्रमुख बिंदु:
-
ऊर्जा और उद्योग: राज्य की खनिज संपदा से औद्योगिक विकास को रफ्तार।
-
खेती और जंगल: वनोपज आधारित आजीविका से ग्रामीण आत्मनिर्भरता।
-
आदिवासी अधिकार: जमीन अधिकार की सरल प्रक्रिया से सामाजिक न्याय।
-
HHH मॉडल: हॉस्पिटैलिटी, हाउसिंग, हैंडीक्राफ्ट से महिला कारीगरों को रोजगार।
-
डिजिटल प्रशासन: 3T मॉडल से पारदर्शिता और सेवाओं की गति।
-
नीतिगत नेतृत्व: न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन की दिशा में 350+ सुधार।
-
सड़क और हवाई कनेक्टिविटी: 11 साल में 21,380 करोड़ से सड़क निर्माण, हवाई संपर्क में विस्तार।
-
रेल विस्तार: 2030 तक रेल नेटवर्क 2200 किमी तक विस्तारित होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 17, 2026 /
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 17, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की संध्याकालीन बेला में राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला। वंदेमातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण...