Google Analytics Meta Pixel भोरमदेव में सावन सोमवार पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, गूंजा हर-हर महादेव - Ekhabri.com

भोरमदेव में सावन सोमवार पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, गूंजा हर-हर महादेव

रायपुर, 28 जुलाई 2025। सावन मास के तीसरे सोमवार पर बाबा भोरमदेव मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से हजारों कांवड़ियों और शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

 

यह लगातार दूसरा वर्ष है जब मुख्यमंत्री ने खुद श्रद्धालुओं के सम्मान में पुष्पवर्षा की। इसके बाद उन्होंने बाबा भोरमदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक किया और प्रदेश की शांति व समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की आस्था और सांस्कृतिक विरासत की अनूठी मिसाल है।

 

इस अवसर पर उन्होंने अमरकंटक से 151 किलोमीटर पैदल यात्रा कर जलाभिषेक करने वाली पंडरिया विधायक भावना बोहरा को सम्मानित किया।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 146 करोड़ रुपये की लागत से भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना को मंजूरी दी गई है। यह परियोजना मंदिर परिसर के कायाकल्प के साथ मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुवा से सरोदा जलाशय तक धार्मिक-पर्यटन कॉरिडोर के रूप में विकसित होगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अमरकंटक में 5 एकड़ भूमि पर श्रद्धालु भवन का निर्माण प्रस्तावित है।

 

सावन में उमड़ती आस्था का सैलाब

भोरमदेव मंदिर 11वीं शताब्दी का प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल है, जो कवर्धा से 18 किलोमीटर दूर ग्राम चौरा में स्थित है। सावन मास में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से हजारों श्रद्धालु नर्मदा जल लेकर नंगे पांव भोरमदेव, बूढ़ा महादेव और डोंगरिया के शिवालयों में जलाभिषेक करने आते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *