Google Analytics Meta Pixel प्यार के लिए छोड दी नक्सली जिंदगी, मुख्य धारा में लौटे गोपी और भारती - Ekhabri.com

प्यार के लिए छोड दी नक्सली जिंदगी, मुख्य धारा में लौटे गोपी और भारती

प्‍यार इंसान को बदल देता है। यह छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में देखने को मिला। यहां सक्रिय नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी में 15 साल से सक्रिय माओवादी नेता गोपी मोडियम उर्फ मंगल ने महिला माओवादी डिप्टी कमांडर भारती उर्फ रामे के प्यार की खातिर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों आठ-आठ लाख रुपये के इनामी हैं।

गोपी मोडियम गंगालूर एरिया कमेटी में विभिन्न पदों पर काम कर चुका है। वह प्रेम प्रसंग के चलते कई बार नक्‍सली संगठन से निष्कासित किया जा चुका था। अब प्रेम की खातिर ही उसने माओवादी विचारधारा और हिंसा के रास्ते को त्यागने का फैसला किया। गोपी की मुलाकात कुछ साल पहले सुकमा क्षेत्र में सक्रिय महिला नक्सली डिप्टी कमांडर भारती उर्फ रामे से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम पनपा। फिर घर बसाने का फैसला ले लिया। दोनों ऐसे व्यक्ति की तलाश में थे, जो उन्हें सकुशल पुलिस तक पहुंचाकर आत्मसमर्पण करने में मदद करे।

महिला कमांडर भारती के रिश्तेदार से उनका संपर्क हुआ और दोनों ने उनसे आत्मसमर्पण करने की इच्छा जाहिर की। रविवार को दोनों ने अपने विश्वसनीय साथी को गंगालूर मार्ग पर बुलाया और उसके साथ बीजापुर आ गए। यहां से पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस रायपुर ले गई है।

सूत्रों के अनुसार समर्पण करने से पहले गोपी ने पीडिया गांव में एक पत्र छोड़ा था, जिसमें उसने संगठन छोड़कर जाने की इच्छा जाहिर की थी। बताया जा रहा है कि वह पत्र नक्सली कमांडर पापा राव के हाथ लग गया। इसके बाद आत्मसमर्पण करने के लिए निकले गोपी और भारती की तलाश नक्सलियों ने शुरू की, लेकिन तब तक वे पुलिस के पास पहुंच चुके थे।

Read Also  आयुक्त मयंक श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी विदाई

बताया जाता है कि नक्सली कमांडर गोपी छह साल से संगठन के लिए लेवी वसूली का भी काम करता था। पहले भी गोपी के समर्पण करने की सूचनाएं प्राप्त हुई थीं परंतु वह अफवाह साबित हुई। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने दोनों के समर्पण की पुष्टि करते कहा है कि वे बीजापुर में नहीं हैं, क्योंकि आत्मसमर्पण में रायपुर और सुकमा पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गोपी मूलत: जिले के चेरकंटी गांव का रहने वाला है। वह सलवा जुडूम के दौर में माओवादी संगठन में शामिल हुआ था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *