Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने दी सख्त चेतावनी—जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने दी सख्त चेतावनी—जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

रायपुर, 12 अक्टूबर 2025।राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का स्पष्ट संदेश देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक की शुरुआत समय से पहले हुई, जिसने पूरे प्रशासन को मुख्यमंत्री की अनुशासनप्रिय और परिणाम-केन्द्रित कार्यशैली का सीधा संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की नीतियों और योजनाओं का अंतिम उद्देश्य जनता तक लाभ पहुँचाना है। उन्होंने दोहराया कि “जनहित में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

 

धान खरीदी पर विशेष निर्देश

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी, और इसकी तैयारी समय पर पूरी की जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कलेक्टर सीधे जिम्मेदार होंगे। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों की सघन मॉनिटरिंग और सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से खरीदी प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई संभव हो सके।

 

किसानों और जनजातीय क्षेत्रों पर फोकस

 

मुख्यमंत्री ने विशेष पिछड़ी जनजातियों के किसानों के लिए अलग शिविर आयोजित कर 100% पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से एक भी पात्र किसान वंचित न रहे।

 

ऊर्जा और स्वास्थ्य पर समीक्षा

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुँचे। ग्रामीणों को बैंक फाइनेंस की सुविधा आसानी से मिले, ताकि कोई पात्र परिवार योजना से वंचित न हो।

Read Also  जापान और दक्षिण कोरिया दौरे पर छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल, निवेशकों से सीधा संवाद

 

स्वास्थ्य सेवाओं पर उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों में शत-प्रतिशत प्रसव सुनिश्चित किया जाए और मैटरनल डेथ ऑडिट हर मामले में अनिवार्य रूप से किया जाए।

 

बस्तर में मलेरिया उन्मूलन अभियान

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर संभाग के मलेरिया हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि छत्तीसगढ़ को जल्द “मलेरिया-मुक्त राज्य” बनाया जा सके।

 

शिक्षा सुधार की दिशा में ठोस पहलें

 

शिक्षा विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रॉपआउट शून्य करने और सकल नामांकन अनुपात 100 प्रतिशत करने का लक्ष्य हर हाल में पूरा हो। उन्होंने कहा कि “शिक्षण सामग्री अलमारियों में नहीं, कक्षाओं में दिखनी चाहिए।”

 

मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले की सराहना करते हुए कहा कि गोंडी भाषा में शिक्षण से बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है। उन्होंने अन्य जिलों को भी ऐसे नवाचार अपनाने की सलाह दी।

 

डिजिटल शिक्षा और पारदर्शिता पर जोर

 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि 31 दिसंबर तक सभी विद्यार्थियों की आधार-बेस्ड APAR ID बनाकर रजिस्ट्रेशन पूरा किया जाए। इससे गणवेश, किताबें और छात्रवृत्ति वितरण पारदर्शी रूप से संभव होगा।

 

उन्होंने घोषणा की कि राज्य में जल्द ही “मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” शुरू किया जाएगा, जिसमें स्कूलों का सामाजिक अंकेक्षण और ग्रेडिंग प्रणाली लागू होगी।

 

सुशासन और जवाबदेही पर फोकस

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस केवल समीक्षा नहीं, बल्कि जनहित के नए मानक तय करने का अवसर है। उन्होंने प्रशासनिक टीम से कहा कि योजनाओं के परिणाम कागजों पर नहीं, जमीनी स्तर पर दिखने चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

भारतमाला मुआवजा घोटाले पर बड़ा एक्शन…अब हर खसरा नंबर की होगी बारीकी से जांच, प्रशासन सख्त मोड में

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...

कांकेर की कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

भोरमदेव जंगल सफारी शुरू, 36 किमी में मिलेगा रोमांचक अनुभव  

By User 6 / May 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया।  ...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *