कांकेर । जी हां ,यह सच है कि कांकेर के आदर्श पुलिस थाने के एक कोने पर ही अवैध कब्जाधारी न केवल दुकान खोले बैठा है बल्कि उसने अपनी दुकान की बाजू की गली में भी अपना सामान बिखरा कर एक प्रकार से अवैध कब्जा का विस्तार भी कर लिया है। यह कब्जा न केवल थाने से लगकर है बल्कि मेन रोड पर भी है ,जहां से होकर जिले के आला अफसर दिन में कई बार गुजरते हैं, लेकिन उन्हें अवैध कब्जा दिखाई क्यों नहीं देता है। यह रहस्य की बात प्रतीत होती है। यह भी बता दें कि यह अवैध कब्जा आज से नहीं बरसों और दशकों से है, लेकिन न जाने किस रहस्यमय कारण से न तो नगरपालिका न राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारी न नजूल और न कलेक्टर कोई भी इस दुकानदार पर कार्यवाही नहीं करते।
ऐसा लगता है कि इस दुकानदार की पहुंच या तो प्रधानमंत्री तक है या फिर उसे कोई जादू टोना आता है, जिसकी वजह से जिले के सारे ऑफिसर उसके वश में हो जाते हैं और एक नोटिस तक नहीं देते। कभी अगर दिखावे के लिए एक दिन गली खाली करा करा ली जाती है तो दूसरे ही दिन पुन: बंद दिखाई देती है और दुकानदार का सामान उसमें पड़ा हुआ दिखाई देता है। वैसे तो कांकेर में दुकान के आगे सामान फैलाने वाले व्यापारी बहुत हैं, लेकिन थाने की नाक के नीचे अवैध कब्जा और गली में भी कब्जा कर छोटी सी दुकान चलाने वाले इस छोटे दुकानदार के आगे बाकी करोड़पति व्यापारी भी बौने दिखाई देते हैं। इसी तरह थाने के उत्तर पश्चिमी कोने में एक मुन्ना मुन्नी स्टोर है जिसके आगे खुलेआम सड़क पर एक चार पहिया वाहन महीनों से खड़ा है और जिसके कारण हाट बाजार जैसी जगह में पब्लिक को तकलीफ हो रही है, लेकिन पुलिस और प्रशासन को न जाने क्यों उस चार पहिया वाहन के सड़क पर खड़े रहने से,(वह भी महीनों से खड़े रहने से भी) कोई तकलीफ नहीं है और उसे यातायात बाधित नहीं लगता जबकि आस पास कोई देहाती महिला सामान लेकर बैठ जाए तो उसे यातायात में बाधा मानकर भगा दिया जाता है और अगली बार बैठने पर सब्जी या सामान जब्त करने की चेतावनी भी दे दी जाती है।
रही बात कांकेर के नगर पालिका और नजूल की, उन्हें तो सबसे ज्यादा आनंद गरीबों की झोपडिय़ां तोडऩे में आता है। किंतु थाने के आसपास की अवैध दुकानों को तोडऩे तो क्या, नापने तक में डर लगता है, कि पता नहीं किस नेता का वरद हस्त उस दुकानदार पर हो या वह पुलिस का आदमी हो? यातायात पुलिस ने पिछले कुछ समय में कई अच्छे काम कर दिखाए हैं लेकिन उपरोक्त दोनों मामलों में वह भी कुछ नहीं कर रही है, यह बहुत ही आश्चर्य की बात है। क्या शासन में बैठे उच्च अधिकारी कुछ ध्यान देंगे और अपनी ईमानदारी का परिचय देंगे अन्यथा पब्लिक में तो शासन-प्रशासन की इस लापरवाही का बहुत गलत संदेश जा रहा है । बड़े अधिकारी समझते ही होंगे कि क्या गलत संदेश जा रहा है…?
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...