दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए कार बम धमाके की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) तेजी ला रही है। बुधवार को स्पेशल एनआईए कोर्ट ने इस मामले के दो मुख्य आरोपियों आमिर राशिद अली और जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। यह फैसला दोनों की एनआईए कस्टडी खत्म होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के दौरान दिया गया।
इसी बीच एनआईए ने एक और आरोपी नसीर मल्ला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे सात दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। एजेंसी को उम्मीद है कि मल्ला से पूछताछ में इस आतंकी मॉड्यूल से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
10 नवंबर को लाल किला के पास हुए इस विस्फोट में 15 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। पहले जांच दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के पास थी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए 18 नवंबर को इसे एनआईए को सौंप दिया गया। एजेंसी अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें कथित मास्टरमाइंड और विस्फोटक सामग्री जुटाने वाले भी शामिल हैं।
हालांकि एक माह बीत जाने के बावजूद चार्जशीट दाखिल नहीं हो सकी है, जिससे पीड़ित परिवारों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि जांच में देरी से न्याय की उम्मीद धूमिल होती जा रही है। एनआईए के अनुसार यह एक संगठित आतंकी मॉड्यूल की साजिश थी, जिसमें कश्मीर और फरीदाबाद के नेटवर्क जुड़े थे और विदेशी हैंडलरों की भूमिका भी सामने आई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...