Google Analytics Meta Pixel अटलजी की 101वीं जयंती पर CM साय ने 115 शहरों में अटल परिसरों का किया लोकार्पण - Ekhabri.com

अटलजी की 101वीं जयंती पर CM साय ने 115 शहरों में अटल परिसरों का किया लोकार्पण

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को राज्य के 115 नगरीय निकायों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण किया। राजधानी रायपुर में अटल एक्सप्रेस-वे के फुंडहर चौक पर अटलजी की प्रतिमा का अनावरण और अटल परिसर का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के अन्य 114 नगरीय निकायों में बने परिसरों का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब भी उपस्थित रहे।

फुंडहर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 186 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत 23 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 185 करोड़ 49 लाख रुपये के 17 कार्यों का भूमिपूजन और 1 करोड़ 49 लाख रुपये के 6 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। साथ ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रकाशित अटल परिसरों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत पाँच हितग्राहियों को भवन निर्माण अनुज्ञा-पत्र प्रदान किए गए, जबकि पीएम स्वनिधि योजना के तहत पाँच महिला हितग्राहियों को 50-50 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अटलजी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे और वे अजातशत्रु, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि व श्रेष्ठ साहित्यकार थे। उनके विचार और कार्य आज भी देश को दिशा दे रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से अटलजी ने गांव-गांव तक पक्की सड़कों का नेटवर्क तैयार किया, जिससे छह लाख से अधिक गांवों में विकास के नए द्वार खुले। किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को सुलभ ऋण मिला और आदिम जाति विकास मंत्रालय के गठन से आदिवासी कल्याण को नई दिशा मिली।सीएम साय ने बताया कि इससे पहले 60 स्थानों पर अटल परिसरों का लोकार्पण हो चुका है और अटलजी के जन्म-शताब्दी वर्ष में सभी नगरीय निकायों में ऐसे परिसर बनाए जा रहे हैं, ताकि छत्तीसगढ़ के निर्माता अटलजी की स्मृतियां चिरस्थायी रहें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Read Also  जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: झारखंड से नशीले इंजेक्शन की तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ा, 5 आरोपी गिरफ्तार

विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि अटलजी ने वादा निभाते हुए छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाया और देश को ‘गुड गवर्नेंस’ की मिसाल दी। विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि अटलजी ने क्षेत्र की जरूरतों को समझकर नया राज्य बनाया, जिससे विकास को गति मिली। महापौर मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में रायपुर के सर्वांगीण विकास की सराहना की। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, इंद्रकुमार साहू, अनुज शर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, आरडीए अध्यक्ष नंदकुमार साहू, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, निगम आयुक्त विश्वदीप सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *