गुरुग्राम के गैरतपुर बास गांव की रहने वालीं 6 वर्षीय जोया खान ने हरियाणा स्टेट नानचाकू चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ जोया नेशनल नानचाकू चैंपियनशिप के लिए भी सेलेक्ट हो गई हैं। हरियाणा स्टेट नानचाकू चैंपियनशिप में राज्य के लगभग 250 बच्चों ने हिस्सा लिया था, जिनमें 6 वर्ष आयु वर्ग में जोया खान ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता। नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन कानपुर में 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच होगा, जहां जोया अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगी।
जोया के पिता जमील खान ने बताया कि जोया के अलावा, उनकी 12 वर्षीय बेटी जिया ने जूडो कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल की है और उन्हें वर्ल्ड के ग्रैंड मास्टर मिस्टर थॉमस वेबर से भी सम्मानित किया जा चुका है। मूल रूप से मेवात की रहने वाले जमील खान ने दोनों बेटियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मैं चाहता हूं कि मेरी दोनों बेटियां देश का नाम रोशन करें। सरकार भी खेलों को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए हम सरकार का धन्यवाद करते हैं।”
गोल्ड मेडल जीतने के बाद जोय खान ने कहा, “मैंने हरियाणा स्टेट नानचाकू चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। मैंने 28 दिसंबर को प्रतियोगिता में पदक अपने नाम किया। मुझे यह टूर्नामेंट खेलकर काफी अच्छा लगा। मैं भविष्य में भी इस खेल में मेडल जीतना चाहती हूं। मैंने नरेश आर्य और करण राठी सर से कोचिंग ली है।”
जमील खान ने जोया की सफलता का श्रेय कोच नरेश आर्य और करण राठी को देते हुए कहा, “इन कोचों की मेहनत और मार्गदर्शन से ही जोया आज इस मुकाम तक पहुंची है।” जोया की इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है। छोटी उम्र में इतनी बड़ी सफलता हासिल कर जोया ने सभी को प्रेरित किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...