कोरोना के प्रकोप से पूरी दूनिया में हाहाकार मची हुई है। वहीं भारत में भी इसका खासा असर है। लॉकडाउन में मिली छूट के कारण कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा है। वहीं इस लॉकडाउन ने काफी लोगों को बेरोजगार कर दिया है। जिसमें सबसे ज्यादा आंकड़ा मजदूरों का है। प्रवासी मजदूर घर जाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।
इसके तहत लॉकडाउन में फंसे लोगों को घर पहुंचाने के लिए शुरू की गईं स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस पर यात्रियों का भारी दबाव है। रेलवे के आंकड़े बताते हैं कि इन ट्रेनों की सभी सीटें औसतन 36 से 45 सेकेंड के भीतर बुक हो जा रही हैं। मंगलवार को तो भुवनेश्वर, पटना और हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस की सीटें 41 सेकेंड में ही बुक हो गईं। जानकारी मिलते ही रेलवे बोर्ड ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
45 सेकेंड से भी कम समय में एक ट्रेन के सभी टिकट बुक होने से रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी भी हैरान हैं। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इतना समय तो केवल फॉर्म भरने में लग जाता है। टिकटों की सौदेबाजी की आशंका में मामला रेलवे बोर्ड तक पहुंच गया है। आरपीएफ अधिकारियों को जांच के आदेश दिए गए हैं कि इसके पीछे कहीं टिकट का धंधा करने वाले लोग तो नहीं हैं। इस तरह के मामले सामने आए दिल्ली से पटना जाने के लिए अंकेश ने 02310 पटना स्पेशल राजधानी में एसी थ्री का टिकट सुबह 8 बजे ऑनलाइन बनाना शुरू किया। एक मिनट में ही वेटिंग/रिग्रेट होने से टिकट न बना।
वहीं दिल्ली से कानपुर आने के लिए संदीप अग्रवाल ने बीते सोमवार को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन कर 02824 एक्सप्रेस में टिकट बनाने की कोशिश की। लगभग एक मिनट बाद ही 24 मई का टिकट 34 वेटिंग के साथ बना। मजबूरी में कन्फर्म होने की उम्मीद में टिकट बना लिया।
कुछ सेकेंडों में स्पेशल राजधानी के टिकट बुकिंग का मामला रेलवे बोर्ड तक पहुंच गया है। सभी प्रभारियों को यह पता लगाने को कहा गया है कि टिकटों के पीछे कोई गैंग तो नहीं काम कर रहा। दो-चार दिन में स्थिति साफ हो जाएगी। आरपीएफ पोस्टों के प्रभारियों से दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। -आरएन पांडेय, सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ
दूसरी ओर, संकट के इस समय में ट्रैवेल एजेंटों ने लूट शुरू कर दी है। टिकट के लिए दोगुना तक पैसा वसूल रहे हैं। मधु पांडेय की बेटी श्रद्धा ने कानपुर से भुवनेश्वर का ऑनलाइन टिकट बनवाने को ट्रैवेल एजेंट से संपर्क किया तो उसने 5000 मांगे। कानपुर से थर्ड एसी का 2500 रुपए ही है। 1435 पर एजेंट ने मांगे 3000 रुपए मंगलाविहार निवासी राजेश ने कानपुर से पटना के लिए कंफर्म टिकट के लिए एजेंट से संपर्क किया। उसने तीन हजार रुपए मांगे, जबकि कानपुर से पटना का थर्ड एसी का किराया 1435 रुपए ही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...