Google Analytics Meta Pixel महंगाई को लेकर यह क्या कह दिया नीतीश के मंत्री ने - Ekhabri.com

महंगाई को लेकर यह क्या कह दिया नीतीश के मंत्री ने

पटना। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों से जनता पहले ही त्रस्त है, परेशान है लेकिन कुछ नेताओं के लिए ये गंभीर मुद्दा नहीं है। पेट्रोल-डीजल के अलावा आम जनता पर महंगे फल और सब्जी की मार भी पड़ी है, ऐसे में बिहार के पर्यटन मंत्री का विवादित बयान परेशान करने वाला है। महंगाई के मुद्दे पर बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद का बयान सुर्खियों में है। बिहार विधानसभा परिसर में मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि आम जनता को महंगाई की आदत हो जाती है, इससे जनता परेशान नहीं है। नारायण प्रसाद के इस बयान पर हंगामा खड़ा हो गया है। बिहार विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत हुई थी और विपक्षी विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। विपक्षी विधायक विधानसभा में महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विपक्ष के प्रदर्शन पर सरकार का पक्ष जानने के लिए पर्यटन मंत्री से सवाल जवाब किए गए, जिस दौरान उन्होंने ये अजीबोगरीब बयान दिया। नारायण प्रसाद ने यह तक कह दिया कि महंगाई से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। इससे जनता परेशान नहीं है, लोगों को इसकी आदत है। इसके अलावा नारायण प्रसाद ने कहा कि आम जनता गाड़ी से नहीं बल्कि बस से चलती है। इसलिए आम लोगों को बढ़े हुए दामों से कोई परेशानी नहीं हो रही है।
यही नहीं पर्यटन मंत्री ने कहा कि बजट आता है, तो महंगाई पर थोड़ा असर पड़ता है। आम लोगों को धीर-धीरे इसकी आदत हो जाती है और जनता पर इसका आंशिक असर ही पड़ता है। इसके अलावा नारायण प्रसाद ने कहा कि बढ़ती महंगाई का विरोध आम जनता नहीं बल्कि नेता कर रहे हैं।  बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है। कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार चली गई है और कहीं 100 रुपये को पार करने वाली है। ऐसे मे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर आम जनता काफी परेशान है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

जनगणना 2027 तैयारी तेज, 60 प्रतिशत मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...