Google Analytics Meta Pixel  बजट सत्र:राज्यपाल ने अभिभाषण में कहा- नए छत्तीसगढ़ के लिए काम कर रही सरकार, - Ekhabri.com

 बजट सत्र:राज्यपाल ने अभिभाषण में कहा- नए छत्तीसगढ़ के लिए काम कर रही सरकार,

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित किया। सत्र के पहले दिन अपने संबोधन में राज्यपाल ने राज्य सरकार की पिछले वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा, उनकी सरकार नये छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए काम कर रही है। राज्यपाल के अभिभाषण पूरा होने के साथ ही सत्र की औपचारिक शुरूआत हो गई है। इस सत्र में राज्य का वार्षिक बजट पारित होना है। राज्यपाल ने कहा, कोरोना संकट से निपटने में जनता ने भी सहयोग दिया है, उसके लिए सभी को धन्यवाद। मेरी सरकार ने कोरोना काल मे मजदूरों के खाने पीने, प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने का काम किया है। उस कठिन वक्त में 67 लाख राशन कार्ड धारियों को अनाज दिया गया। 57 लाख अंत्योदय कार्डधारियों को चावल और चना दिया गया। दूसरे प्रदेशों में फंसे मजदूरों की सुरक्षित वापसी कराई गई। जरूरतमंदों के लिए 11 हजार ग्राम पंचायतों में 2 क्विंटल चावल उपलब्ध कराया गया। राज्यपाल ने कहा, उनकी सरकार ने महिलाओं का मान बढ़ाया है, वहीं बच्चों के पोषण की चिंता की है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान शुरू किया गया है। 24 लाख बच्चों के लिए पोषण सामग्री दी गई। 29 लाख बच्चों को रेडी-टू-ईट भोजन घर पहुंचा कर दिया गया।
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में खरीफ सीजन के दौरान धान की रिकॉर्ड खरीदी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, इस वर्ष उनकी सरकार ने रिकॉर्ड धान की खरीदी की है। 2152980 पंजीकृत किसानों में से 2053433 किसानों ने अपना धान बेचा है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ अपने 95 प्रतिशत किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने वाला पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा, 92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदना एक रिकॉर्ड है।
धान के दाम का मान बना रहे
राज्यपाल ने कहा, उनकी सरकार चाहती है कि धान के दाम का मान बना रहे। इसलिए धान से एथेनाल बनाया जाएगा। ताकि धान का दूसरे व्यावसायिक कार्यों में भी उपयोग किया जा सके। राज्यपाल ने कहा, राज्य सरकार की इस कोशिश को केंद्र सरकार ने भी मान्यता दी है। उन्होंने कहा, बिना ब्याज के ऋण वितरण स्कीम में अभी तक 4755 करोड़ का कर्ज दिया जा चुका है। 16 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बना है।
विधायकों ने पूछे हैं 2350 सवाल

Read Also  सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु ‘हिट एण्ड रन’ को लेकर ट्रक ड्राइवरों द्वारा अनावश्यक विरोध प्रदर्शन

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया, इस सत्र में अभी तक विधायकों ने 2350 प्रश्न पूछे हैं। इनमें से 1226 तारांकित प्रश्न हैं और 1088 अतारांकित प्रश्न। अभी तक विधायकों ने 24 स्थगन प्रस्ताव दिये हैं। 117 ध्यानाकर्षण और 9 अशासकीय संकल्प अभी तक विधानसभा सचिवालय को मिल चुके हैं।
विधायकों की जांच कर आने दिया
कोरोना प्रतिबंधों के तहत विधानसभा परिसर में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। दर्शक दीर्घा और अध्यक्षीय दीर्घा को पूरी तरह बंद रखा गया है। वहीं मंत्रियों-विधायकों के सुरक्षा अधिकारियों तक को परिसर में आने की अनुमति नहीं मिली है। हॉल में प्रवेश से पहले विधायकों का टेंपरेचर और आॅक्सीजन लेवल की जांच हुई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...