रायपुर, 03 मई 2026।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

दोनों मंत्रियों ने मंदिर में दर्शन कर राज्य के विकास, जनकल्याण और समृद्ध भविष्य के लिए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं की उपस्थिति भी देखने को मिली, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया।
कार्यक्रम में सांसद राधेश्याम राठिया, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक म्हस्के सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस धार्मिक आयोजन को प्रदेश में सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।










