Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-222 में दिख रहा खूब रोमांच - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-222 में दिख रहा खूब रोमांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से बैडमिंटन का अंतरराष्ट्रीय स्तर का मुकाबला मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-222 चल रहा है। इस दौरान खिलाड़ी एक-एक प्वॉइंट पसीना बहाते दिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन का यह अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल की पहल पर हो रहा है। इसमें भारत समेत 12 देशों के बैडमिंटन खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में 2 सितम्बर से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस बैडमिंटन टूनार्मेंट में पहले दो दिन क्वॉलीफाइंग मुकाबले हुए। साथ ही आज से मुख्य ड्रा के मैच भी शुरू हो चुके हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन देखने को मिला। छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर अनेक नेशनल और इंटरनेशनल स्पर्धा खेल चुके खिलाड़ियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लगातार छत्तीसगढ़ में खेलों को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ में विभिन्न खेलों के लिए अकादमी का निर्माण व सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री श्री बघेल छत्तीसगढ़ में खेलों के आयोजन की पहल भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में यहां 2 से 25 सितम्बर तक मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-222 का आयोजन किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस बैडमिंटन स्पर्धा में भारत के साथ ही श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के 55 बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुँचे हैं। इस दौरान पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि 15 हजार अमेरिकी डॉलर तय किया गया है।

Read Also  CG Weather: चक्रवात के कारण छत्तीसगढ़ के मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, आज बारिश की संभावना

इस तरह रहे पहले दिन के परिणाम
मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 222 के मुख्य ड्रा मुकाबलों के दौरान दूसरे दिन के परिणाम इस तरह रहे। इसमें महिला वर्ग प्रथम दौर में – साक्षी फोगाट (भारत) ने तनिष्क मामिला पल्ली (भारत) को 21-16, 21-19 से, अन्वेषा गौड़ा (भारत) ने प्रणवी नटराजन (भारत) को 21-12,21-19 से, उन्नति हुड्डा (भारत) ने फरजा नजरिन (भारत) को 21-7, 21-11 से, आद्या वरियथ (भारत) ने हीरल चौहान (भारत) को 21-15, 21-19 से, अनुरा प्रभुदेसाई (भारत) ने ममैक्या लंका (भारत) को 21-9, 21-19 से, इशरानी बरुआ (भारत) ने मेबल नमकोये (युगांडा) को 21-3, 21-6 से, गाओ जिन वेई (मलेशिया) ने द्रिथि यतीश (भारत) को 21-1, 21-8 से हराया। सामिया इमाद फारूकी (भारत) ने कनिका कंवाली (भारत) को 21-6, 21-13 से, लिखिता श्रीवास्तव (भारत) ने अनन्या अग्रवाल (भारत) को 21-14, 21-13 से, तृषा हेगड़े (भारत) ने चंद्र तनू चंद्रा (भारत) को 21-15, 11-21, 21-18 से, अष्मिता चालिहा (भारत) ने खुशी ठक्कर (भारत) को 21-19, 21-13 से, दीपाली गुप्ता (भारत) ने अंजना कुमारी (भारत) को 21-18, 21-11 से पराजित करते हुए टूनार्मेंट में अपनी जगह सुरक्षित की।

मुख्य ड्रा महिला एकल का परिणाम
मालविका बंसोड़ (भारत) ने साद धर्माधिकारी (भारत) को 21-5,21-1 से, आकर्षी कश्यप (भारत) ने निक्की राप्रिया (भारत) को 21-6,21-7 से मात दी।
मिश्रित युगल द्वितीय दौर के परिणाम
वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवांगन (भारत) की जोड़ी ने एस. सुनजीत और गौरी कृष्णा टी. आर. (भारत) को 21-18,22-2 से, ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो (भारत) की जोड़ी ने नितिन कुमार और मैनी बोरुआह (भारत) को 21-14, 21-14 से पराजित किया।
मुख्य ड्रा पुरुष एकल: छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ प्रताप सिंह (भारत) ने हेमंत एम.गौड़ा (भारत) को 21-16, 22-24, 21-12 से हराया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल! 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, फिर आएगी आंधी-बारिश से राहत

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 26 और 27 मई को पूरे एनसीआर क्षेत्र में हीट वेव का असर बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

ESIC मेडिकल कॉलेजों में श्रमिक बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

आज का राशिफल

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...