Google Analytics Meta Pixel नवा रायपुर टेक्सटाइल पार्क में पहली यूनिट, 4600 रोजगार के अवसर - Ekhabri.com

नवा रायपुर टेक्सटाइल पार्क में पहली यूनिट, 4600 रोजगार के अवसर

रायपुर, 26 जून 2026। छत्तीसगढ़ सरकार नवा रायपुर को देश के प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में टेक्सटाइल पार्क में पहली गारमेंट यूनिट की स्थापना होने जा रही है, जिससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

 

राज्य सरकार की पहल पर 235 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित होने वाली इस यूनिट से 4600 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। 25 जून को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस यूनिट का भूमिपूजन किया। तमिलनाडु की स्विफ्ट टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड यहां अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रही है, जो मुख्य रूप से किड्सवियर और निट गारमेंट्स का उत्पादन करेगी तथा यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में निर्यात पर फोकस करेगी।

 

नवा रायपुर में 81 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे इस आधुनिक टेक्सटाइल पार्क में टेक्सटाइल, गारमेंट, तकनीकी वस्त्र और सहायक उद्योगों के लिए विश्वस्तरीय अधोसंरचना तैयार की जा रही है। यहां सड़क, जल निकासी, बिजली, स्ट्रीट लाइट, प्रशासनिक भवन, कॉमन फैसिलिटी सेंटर और इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

 

इस पार्क में स्विफ्ट टेक्सटाइल्स के अलावा पुनीत क्रिएशन्स और दृष्टि डिजाइन्स एलएलपी को भी भूमि आवंटित की गई है। इन तीनों इकाइयों के माध्यम से करीब 445 करोड़ रुपये का निवेश और 11 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

 

राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट सेक्टर को प्राथमिकता दी गई है। रोजगार को बढ़ावा देने के लिए महिला कर्मचारियों को 6000 रुपये और पुरुष कर्मचारियों को 5000 रुपये प्रतिमाह की सहायता पांच वर्षों तक देने का प्रावधान किया गया है।

Read Also  जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने स्कूल में बांटे चरण पादुका

 

सरकार की इन पहलों के चलते पिछले 18 महीनों में राज्य को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 1.6 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर बनने की संभावना है। टेक्सटाइल के साथ-साथ आईटी, डेटा सेंटर, फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में भी निवेश बढ़ रहा है, जो छत्तीसगढ़ को एक उभरते औद्योगिक हब के रूप में स्थापित कर रहा है।

 

सरकार का मानना है कि टेक्सटाइल पार्क प्रदेश के युवाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार का मजबूत माध्यम बनेगा और इससे प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026। भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग योग आज वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण का प्रतीक बन चुका है। ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त यह अमूल्य विरासत अब आधुनिक जीवनशैली में भी उतनी ही प्रासंगिक...

बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता और रेस्क्यू अभियान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026।छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण के लिए चला विशेष अभियान, कई बच्चों का रेस्क्यू   महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जून 2026 तक...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत 14 लोगों जिम्मेदार

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) और वित्तीय अनियमितताओं के मामले जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें बड़े खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में श्रीरामजन्मभूमि...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...

बच्चों के हित में रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों का हुआ सम्मान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों के हितों पर उत्कृष्ट पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित ‘मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड’ समारोह में प्रदेश के 9 पत्रकारों और 2 फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया।...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

भगवान राम की सबसे ऊंची मूर्ति बनाने का विरोध कर रहे कट्टरपंथी इस्लामवादियों के खिलाफ खुला मोर्चा, बड़ी संख्या में हिंदू उतरे सड़कों पर

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में विरोध के स्वर तेज होता नजर आ रहा है। भगवान राम की सबसे ऊंची मूर्ति बनाने का विरोध कर रहे कट्टरपंथी इस्लामवादियों द्वारा उनकी तस्वीर का कथित अपमान करने को लेकर बड़े पैमाने पर...

कैबिनेट के बड़े फैसले: 125 दिन रोजगार, नई ग्रामीण योजनाओं को मंजूरी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *