जशपुर. जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इसके अंतर्गत नाकाबंदी कर 552 किलो गांजा जब्त किया है। बड़ी बात यह है कि पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है साथ ही तीन लग्जरी कार जब्त किया है। एसएसपी डा लाल उमेद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस को मुखबीरों से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से बड़ी मात्रा में तस्कर,छत्तीसगढ़ के जशपुर होते हुए दूसरे राज्यों की ओर जा रहे हैं।
इस दौरान अज्ञात कार चालक बोड़ोछापर गांव के पास कार छोड़ कर,जंगल की ओर भाग निकला। कार की तलाशी लिये जाने पर पुलिस ने प्लास्टिक के बैग में बंधे हुए 311 किलो गांजा जब्त किया। दूसरे मामले में संदिग्ध ब्रेजा कार के पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने पर नारायणपुर पुलिस की टीम ने कार का पीछा कर करने लगी। बगीचा थाना क्षेत्र के डोड़की नदी के पास बगीचा पुलिस द्वारा लगाए गए नाकेबंदी को देख कर तस्कर स्वयं को घिरा हुआ पा कर कार छोड़ कर फरार हो गए।
बगीचा पुलिस द्वारा डोड़की नदी के पास लगाए गए नाकाबंदी में एक सफेद 240 किलो गांजा जब्त किया है। इस तरह तीन मामलों में जशपुर पुलिस ने कुल 552 किलो गांजा जब्त करते हुए,दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपितों की पहचान ओडिसा के सुंदरगढ़ जिले के लेपड़ीपाड़ा थाना क्षेत्र के बराखाई गांव निवासी सचिंद्र राउत 29 वर्ष और इसी जिले के पलान साह थाना क्षेत्र के मेहताब रोड निवासी मोहम्मद सगीर 26 वर्ष के रूप में हुई। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं कार व गांजा के जखीरे को जब्त कर लिया है।









