Google Analytics Meta Pixel दिल्ली कांक्लेव में छत्तीसगढ़ पर्यटन ने दिखाई अपार संभावनाएं, बढ़ी रुचि - Ekhabri.com

दिल्ली कांक्लेव में छत्तीसगढ़ पर्यटन ने दिखाई अपार संभावनाएं, बढ़ी रुचि

रायपुर/नई दिल्ली, 18 जुलाई 2026।राजधानी दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर राज्य की पहचान को और मजबूत किया। देशभर के पर्यटन एवं हॉस्पिटेलिटी विशेषज्ञों, ट्रैवल एजेंट्स और मीडिया प्रतिनिधियों की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं पर विशेष चर्चा हुई, जिसमें राज्य की विविधता और संभावनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

कांक्लेव में आयोजित विशेष पैनल चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा और पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने राज्य की प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, जनजातीय और साहसिक पर्यटन क्षमताओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने बताया कि घने वन, भव्य जलप्रपात, समृद्ध जनजातीय जीवन, पुरातात्विक धरोहर और आध्यात्मिक स्थल छत्तीसगढ़ को देश के सबसे अलग और उभरते पर्यटन गंतव्यों में शामिल कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम में पर्यटन अधोसंरचना के विस्तार, नई पर्यटन नीतियों, निजी निवेश, ईको-टूरिज्म, होम-स्टे, हेरिटेज और धार्मिक पर्यटन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही देश-विदेश से आए टूर ऑपरेटरों को छत्तीसगढ़ भ्रमण के लिए आमंत्रित करते हुए राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता का अनुभव लेने का आग्रह किया गया।

 

नीलू शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल प्राकृतिक सौंदर्य का प्रदेश नहीं, बल्कि *अनुभव आधारित पर्यटन* का उभरता केंद्र बन चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्यटन को रोजगार और आर्थिक विकास का मजबूत माध्यम बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 

विवेक आचार्य ने जानकारी दी कि पर्यटन क्षेत्र में डिजिटल प्रमोशन, निवेश अनुकूल माहौल और निजी भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनका कहना था कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करना ही बोर्ड का मुख्य उद्देश्य है।

Read Also  अबूझमाड़ के बच्चों ने किया हैरतअंगेज मलखंभ का प्रदर्शन

 

कांक्लेव में मौजूद विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रस्तुति की सराहना करते हुए राज्य की विविध पर्यटन संभावनाओं में गहरी रुचि दिखाई। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रभावी प्रचार-प्रसार और साझेदारी के जरिए छत्तीसगढ़ को वैश्विक पर्यटन पहचान दिलाई जा सकती है।

 

फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ की यह भागीदारी राज्य को नए निवेश, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और “अनदेखा भारत” की पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *