रायपुर।छत्तीसगढ़ में जनजातीय बालिकाओं के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर में शबरी वाचनालयका उद्घाटन किया। यह वाचनालय वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन और पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।
वाचनालय की स्थापना के लिए राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह वाचनालय जनजातीय बालिकाओं के लिए अध्ययन, चिंतन, आत्मविकास और व्यक्तित्व निर्माण का एक सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां अध्ययन करने वाली बालिकाएं शिक्षा के बल पर प्रतियोगी परीक्षाओं और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करेंगी।
राज्यपाल ने बताया कि शबरी कन्या आश्रम वर्षों से जनजातीय बालिकाओं को न केवल शिक्षा बल्कि संस्कार, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मार्गदर्शन दे रहा है। यहां से शिक्षित कई बालिकाएं आज शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और समाज सेवा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।
उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रदेश प्राकृतिक संपदा और परंपराओं से भरपूर है, जिसकी जड़ें रामायण काल से जुड़ी हुई हैं। असम और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समानताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे गर्व का विषय बताया।
वर्तमान तकनीकी युग में जीवन मूल्यों के महत्व पर जोर देते हुए राज्यपाल ने कहा कि सकारात्मक सोच, संतोष और समाज के प्रति संवेदनशीलता ही जीवन को सार्थक बनाती है। उन्होंने युवाओं से अपने जीवन के हर क्षण का सदुपयोग करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वनवासी विकास समिति के अध्यक्ष उमेश कच्छप, सचिव अनुराग जैन सहित संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शबरी कन्या आश्रम की छात्राएं उपस्थित रहीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 17, 2026 /
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...
By User 6 /
July 16, 2026 /
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 16, 2026 /
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...