Google Analytics Meta Pixel रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री का बहनों से संवाद, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर - Ekhabri.com

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री का बहनों से संवाद, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सुखद भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी दोहराने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला है। महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होने से परिवार, समाज और प्रदेश की प्रगति को गति मिलती है।

 

पंडरीपानी को विकास कार्यों की सौगात

 

मुख्यमंत्री ने पंडरीपानी में लगभग 64 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें महतारी सदन का लोकार्पण भी शामिल है। महतारी सदन में महिलाओं के लिए बैठक कक्ष, प्रशिक्षण सुविधा, रसोईघर और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी सदन महिलाओं के लिए सामूहिक गतिविधियों, प्रशिक्षण, बैठकों और आजीविका संबंधी कार्यों का उपयोगी केंद्र बनेगा। इससे महिला स्व-सहायता समूहों और महिला संगठनों को अपनी गतिविधियां संचालित करने के लिए सुविधाजनक स्थान मिलेगा।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत फरसाबहार और भेलवा में भी महतारी सदन निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्य मार्ग से दानी मोड़ा बस्ती तक सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 23 लाख रुपये की स्वीकृति की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर अधोसंरचना के साथ लोगों का जीवन आसान बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

Read Also  कैसे बना नम्बर 1पाटन नगर पंचायत, किसकी मेहनत है इसके पीछे ?

 

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल

 

मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इससे महिलाओं को अपनी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक संबल मिलने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

 

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की 67 लाख से अधिक माताओं और बहनों के खातों में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में 631 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। सितंबर महीने की राशि अग्रिम रूप से जारी की गई, ताकि महिलाएं रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मना सकें।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके कौशल को रोजगार और आजीविका के अवसरों से जोड़ना तथा परिवार और समाज के विकास में उनकी भूमिका को मजबूत करना है।

 

महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहायता

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों के विस्तार के लिए आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए। मोंगरा स्व-सहायता समूह, भगोरा; वैष्णवी स्व-सहायता समूह, कंदईबहार और चांद स्व-सहायता समूह, कंदईबहार को 1.50-1.50 लाख रुपये तथा प्रतिज्ञा समूह, बड़ा बस्ती को एक लाख रुपये की सहायता दी गई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। आर्थिक सहायता से समूह अपने स्वरोजगार और आजीविका से जुड़े कार्यों का विस्तार कर सकेंगे और स्थानीय स्तर पर आय के नए अवसर पैदा होंगे।

Read Also  राज्यपाल रमेन डेका ने छात्रों से कहा, लक्ष्य तय करें और जुनून से मेहनत करें

 

सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियों के भविष्य को सुरक्षा

 

कार्यक्रम में सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बालिका मीनाक्षी यादव और श्रेया पैंकरा को खाता पासबुक प्रदान की गई। इस दौरान बेटियों के सुरक्षित भविष्य और वित्तीय सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों के भविष्य के लिए उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

 

स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख

 

मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत पांच हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए। इनमें ग्राम बोखी की हरावती, ग्राम वानगांव की जगमनी, ग्राम कोनपारा की राजमनी, ग्राम भगोरा की लक्ष्मी और ग्राम तेलाइन की सुमित्रा शामिल हैं।

 

अधिकार अभिलेख मिलने से हितग्राहियों को अपनी संपत्ति से संबंधित दस्तावेजी सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

 

शासन की सेवाएं ऑनलाइन, समाधान के लिए हेल्पलाइन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का उद्देश्य सरकारी सुविधाओं और सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुलभ बनाना है। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से 36 विभागों की 700 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं।

 

ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। वहीं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Read Also  Sachin Pilot: प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जल्द...सचिन पायलट पहुंचे रायपुर

 

‘पूरे छत्तीसगढ़ की बहनों के विष्णु भैया हैं मुख्यमंत्री’

 

कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं के सम्मान और आर्थिक स्वावलंबन को शासन की प्राथमिकताओं में रखा है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता मिल रही है, जबकि महतारी सदन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को बैठकों, प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियों के लिए सुविधाजनक स्थान मिल रहा है।

 

गोमती साय ने पंडरीपानी में एसबीआई की शाखा शुरू होने को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पूरे छत्तीसगढ़ की बहनों के ‘विष्णु भैया’ हैं और महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन तथा कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक गोमती साय, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र की माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *