Google Analytics Meta Pixel 31 को करें बहुला चौथ की पूजा, संतान के लिए माताएं करेंगी व्रत - Ekhabri.com

31 को करें बहुला चौथ की पूजा, संतान के लिए माताएं करेंगी व्रत

Ppरायपुर। बहुला चतुर्थी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन माताएं अपने संतान की रक्षा और परिवार में सुख-शांति की कामना से व्रत करती हैं। बहुला चतुर्थी पर भगवान गणेश के साथ-साथ श्रीकृष्ण और गौमाता की भी पूजा की जाती है। इस दिन गाय और बछड़े की पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। तो आइए जानें बहुला चतुर्थी की तिथि, मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि।

बहुला चतुर्थी का व्रत भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भक्त गणेशजी, भगवान कृष्ण और गौ माता और बछड़े की विधि-विधान से पूजा करते हैं।

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 31 अगस्त, सोमवार के दिन सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर होगा। वहीं, अगले दिन यानी 1 सितंबर, मंगलवार के दिन सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक चतुर्थी तिथि व्याप्त रहेगी। इस व्रत में चंद्र दर्शन का खास महत्व बताया गया है। ऐसे में 31 अगस्त के दिन बहुला चतुर्थी का व्रत करना शास्त्र सम्मत होगा। बहुला चतुर्थी शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

व्रती महिलाएं बहुला चतुर्थी पर शाम को चंद्र दर्शन और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। इस बार बहुला चतुर्थी पर चंद्रोदय का समय रात के 8 बजकर 29 मिनट का रहेगा। हालांकि, अलग-अलग स्थान के अनुसार चंद्रोदय का समय अलग-अलग हो सकता है।

 

अमृत चौघड़िया- सुबह 5 बजकर 58 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक

Read Also  भगवान जगन्नाथ हाईटेक रथ पर सवार होकर करेंगे शहर का भ्रमण

शुभ चौघड़िया- सुबह 9 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक

लाभ चौघड़िया- दोपहर में 3 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 8 मिनट तक

अमृत चौघड़िया- शाम को 5 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 44 मिनट तक

चंद्रोदय का समय- रात में 8 बजकर 29 मिनट पर

बहुला चतुर्थी पूजा विधि

 

व्रती महिलाओं को बहुला चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करना चाहिए। इसके बाद, साफ वस्त्र धारण करें। शास्त्रों में सूर्योदय से पहले स्नान करना उत्तम माना गया है।

नित्य कर्म करने के बाद सबसे पहले व्रत का संकल्प करें। फिर, पूजाघर को साफ करें और एक लकड़ी की चौकी पर लाल अथव पीले रंग का साफ वस्त्र बिछाएं।

चौकी पर गौमाता की उनके बछड़े के साथ प्रतिमा स्थापित करें। अब सर्वप्रथम भगवान गणेश को तिलक करें और फिर, श्रीकृष्ण व गौमाता को तिलक लगाएं।

भगवान को फूल, माला आदि अर्पित करने के बाद एक शुद्ध घी का दीपक अवश्य प्रज्वलित करें। गणेशजी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। ऐसे में चतुर्थी तिथि पर उन्हें दूर्वा भी चढ़ाएं।

नारियल, हल्दी, ताजे पुष्प आदि भगवान कृष्ण और गौ माता को अर्पित करें। इसके बाद, विधि-विधान से भगवान की पूजा-आरती करें। पहले गणेशजी की आरती करें और फिर, श्रीकृष्ण की आरती करनी चाहिए।

पूजा व आरती करने के साथ-साथ आप भगवान कृष्ण और गणपतिजी के मंत्रों का जप भी कर सकते हैं। अंत में हलवे का भोग लगाएं और उसे परिवार में प्रसाद के रूप में बांट दें।

शाम के समय चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें। साथ ही, भगवान गणेश, श्रीकृष्ण और गौमाता की पूजा करें। फिर, अपने व्रत का पारण करें। मान्यता है कि विधिपूर्वक इस व्रत को करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही, भगवान कृष्ण और गणेशजी की कृपा प्राप्त हो सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *