Google Analytics Meta Pixel भाजपा मुख्यालय में जल मंथन, 14 राज्यों के 25 मंत्रियों ने लिया हिस्सा - Ekhabri.com

भाजपा मुख्यालय में जल मंथन, 14 राज्यों के 25 मंत्रियों ने लिया हिस्सा

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में गुरुवार को भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के जल शक्ति मंत्रियों के लिए दो दिवसीय ‘जल मंथन’ कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन भाजपा के सुशासन एवं पॉलिसी रिसर्च विभाग की ओर से किया गया। इसमें जल संसाधनों, प्रभावी मंत्री-व्यवस्था और संगठन-सरकार के बीच बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।

 

कार्यशाला का उद्देश्य भाजपा शासित राज्यों में जल शक्ति विभागों की कार्यक्षमता बढ़ाना, मंत्रियों को बेहतर प्रशासनिक परिणाम हासिल करने के लिए आवश्यक रणनीतियों से अवगत कराना और सुशासन की व्यवस्था को और मजबूत करना है। कार्यशाला के माध्यम से विभिन्न राज्यों में जल प्रबंधन से जुड़े कार्यों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के अनुभवों को साझा करने पर भी जोर दिया गया।

 

भाजपा के अनुसार, पार्टी की ओर से समय-समय पर अपनी सरकारों के कामकाज को बेहतर बनाने और उन्हें अधिक प्रभावी परिणाम हासिल करने में सहयोग देने के लिए इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। इसी उद्देश्य के तहत सभी भाजपा शासित राज्यों के जल शक्ति मंत्रियों के लिए ‘जल मंथन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

 

भारत सरकार की ओर से राज्यों के जल शक्ति मंत्रियों के सम्मेलन के बाद भाजपा स्तर पर यह दो दिवसीय बैठक और कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन से हुई। इस दौरान उन्होंने सभी मंत्रियों से संवाद करते हुए शासन, संगठन और विभागीय कार्यप्रणाली से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।

Read Also  छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट  

 

गुरुवार को भाजपा केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में भाजपा शासित 14 राज्यों के 25 जल शक्ति मंत्रियों ने हिस्सा लिया। जल शक्ति से जुड़े विभागों में सिंचाई, ग्रामीण पेयजल, पेयजल एवं स्वच्छता तथा पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग से संबंधित जिम्मेदारियां शामिल हो सकती हैं। इन्हीं विभागों का दायित्व संभाल रहे मंत्रियों को कार्यशाला में आमंत्रित किया गया।

 

कार्यशाला के पहले सत्र में ‘इफेक्टिव मिनिस्टीरियल एस्टैब्लिशमेंट’ यानी मंत्री के विभागीय तंत्र को प्रभावी तरीके से संचालित करने के विषय पर चर्चा हुई। इसमें विभागीय कामकाज को अधिक व्यवस्थित, परिणाम-केंद्रित और प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

 

इसके बाद ‘व्हाट इज द इंडिया वॉटर स्टोरी’ विषय पर विशेषज्ञों ने भारत में जल संसाधनों की मौजूदा स्थिति और व्यापक परिदृश्य पर मार्गदर्शन दिया। देश में जल उपलब्धता, जल प्रबंधन और भविष्य की चुनौतियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

 

कार्यशाला में संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल को लेकर भी एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें संगठनात्मक तंत्र और सरकारी व्यवस्था के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जनता तक सरकारी योजनाओं का अधिक प्रभावी लाभ पहुंचाने से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए गए।

 

‘जल मंथन’ कार्यशाला को भाजपा शासित राज्यों में जल प्रबंधन और सुशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान जल संसाधनों से जुड़े अनुभवों, प्रशासनिक चुनौतियों और बेहतर कार्यप्रणाली पर व्यापक विचार-विमर्श किया जा रहा है।

 

Read Also  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द, नौतपा में नहीं झुलसेगी धरती

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *