Google Analytics Meta Pixel रायपुर में तिरंगा शक्ति फेस्ट का भव्य आगाज, गुरु वंदन में दिखा हुनर - Ekhabri.com

रायपुर में तिरंगा शक्ति फेस्ट का भव्य आगाज, गुरु वंदन में दिखा हुनर

रायपुर। जयस्तंभ चौक स्थित शहीद स्मारक भवन में आयोजित तिरंगा शक्ति फेस्ट के ‘गुरु वंदन’ ग्रैंड फिनाले में कला, संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। सितंबर माह को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित इस विशेष आयोजन में करीब 30 प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और जिला प्रशासन रायपुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभिनव कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत, कथक, भरतनाट्यम, नृत्य, गीत, देशभक्ति गीत और वर्चुअल एयर प्रोग्राम सहित विभिन्न विधाओं की प्रस्तुतियां हुईं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम में कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा, नगर पालिक निगम बिरगांव के आयुक्त युगल किशोर उर्वशा, अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर तथा नगर निगम रायपुर संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

 

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने तिरंगा शक्ति फेस्ट में अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले नन्हे, युवा और अनुभवी कलाकारों का प्रमाणपत्र देकर सम्मान किया। इसके साथ ही कला केंद्र रायपुर, नगर निगम रायपुर और स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यक्रम प्रबंधन में योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं, अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि वे तिरंगा शक्ति फेस्ट के आगामी आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन करें। उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्रोत्साहन कलाकारों का मनोबल बढ़ाता है और उनकी प्रतिभा को और निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Read Also  Crime : नामांकन भरने गए प्रत्याशी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण! मारपीट कर दी धमकी, FIR दर्ज

 

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे तिरंगा शक्ति फेस्ट की सराहना की। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने भी आयोजन की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए आयोजकों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

 

पांच साल के नन्हे कलाकारों ने संभाला मंच

 

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पल तब आया जब करीब पांच वर्ष की उम्र के नन्हे कलाकारों ने मंच संभाला। छोटे-छोटे कदमों और बड़े आत्मविश्वास के साथ बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

 

प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग निर्धारित किए गए थे। इनमें 5 से 15 वर्ष तथा 15 से 70 वर्ष के प्रतिभागी शामिल हुए। अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। एक ही मंच पर बच्चों की मासूम प्रतिभा से लेकर वरिष्ठ प्रतिभागियों के अनुभव तक का सुंदर संगम देखने को मिला।

 

गुरु और शिष्य एक साथ बने कलाकार

 

सितंबर माह की थीम ‘गुरु वंदन’ होने के कारण कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शिक्षकों ने भी मंच पर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विद्यार्थियों के साथ प्रस्तुतियां दीं।

 

जब शिक्षक और विद्यार्थी एक साथ मंच पर नजर आए तो गुरु-शिष्य परंपरा का भाव जीवंत हो उठा। शिक्षकों के उत्साह और विद्यार्थियों की ऊर्जा ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

 

हर महीने बदलेगी तिरंगा फेस्ट की थीम

 

तिरंगा शक्ति फेस्ट की सबसे बड़ी विशेषता इसकी बदलती थीम होगी। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के अनुसार, हर महीने अलग विषय को केंद्र में रखकर आयोजन किया जाएगा। महापुरुषों की जयंतियों, महत्वपूर्ण अवसरों और सामाजिक सरोकारों के अनुरूप आगामी कार्यक्रमों की थीम निर्धारित की जाएगी।

Read Also  मंत्री डॉ. टेकाम ने किया माता राजमोहनी देवी चौक का भूमिपूजन

 

अंत्योदय की भावना को मिलेगा मंच

 

आगामी तिरंगा शक्ति फेस्ट को एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर के अवसर पर ‘अंत्योदय दिवस’ की भावना को समर्पित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, सम्मान और अवसर पहुंचाने की सोच को मंच प्रदान करना होगा।

 

इस अवसर पर स्वच्छता दीदी, पिंक दीदी, सफाई दीदी सहित जमीनी स्तर पर समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को विशेष रूप से मंच प्रदान किया जाएगा। इनके योगदान और सामाजिक भूमिका को सम्मान के साथ सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

 

रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर महिलाओं के नाम रहेगा मंच

 

19 नवंबर को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले तिरंगा शक्ति फेस्ट में महिलाओं की प्रतिभा को केंद्र में रखा जाएगा। इस विशेष आयोजन में महिला प्रतिभागियों को अपनी कला, हुनर और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

 

स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं को मिलेगा मंच

 

12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले तिरंगा फेस्ट में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा मुख्य भूमिका में होंगे। आयोजन के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा, विचार और रचनात्मकता को मंच प्रदान किया जाएगा।

 

दिसंबर में होगा कविता और साहित्य का महासंगम

 

दिसंबर माह का तिरंगा फेस्ट पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात कवि अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित रहेगा। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर भव्य ग्रैंड कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें कविता, साहित्य, राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का संगम देखने को मिलेगा।

Read Also  मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात कर दी होली की शुभकामनाएं 

 

चार संस्थाएं, एक मंच और एक उद्देश्य

 

तिरंगा शक्ति फेस्ट का आयोजन जिला प्रशासन रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर, कला केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य रायपुर में कला, संस्कृति, साहित्य, देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।

 

‘गुरु वंदन’ ग्रैंड फिनाले ने इस पहल को नई पहचान दी। कथक की थाप, भरतनाट्यम की मुद्राएं, गीतों की मधुरता, देशभक्ति का जोश और नन्हे कलाकारों की मासूम प्रस्तुतियों ने यह साबित किया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।

 

तिरंगा शक्ति फेस्ट अब केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रह गया है। बदलती मासिक थीम के साथ यह रायपुर में प्रतिभाओं को मंच देने, समाज के विभिन्न वर्गों को सम्मानित करने और कला-संस्कृति के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ने वाला अनूठा सांस्कृतिक अभियान बनता जा रहा है।

 

जयस्तंभ चौक स्थित शहीद स्मारक भवन में आयोजित ‘गुरु वंदन’ ग्रैंड फिनाले में नन्हे कलाकारों से लेकर शिक्षकों और अनुभवी प्रतिभागियों तक ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन की विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों को कला, संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और देशभक्ति से जोड़ते हुए एक यादगार शाम का अनुभव कराया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *