छत्तीसगढ़ में एक दम से बढ़ गए मरीज, मिले 856 मरीज, राजधानी रायपुर में 306 संक्रमित, आठ लोगों की गई जान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना दिन प्रतिदिन खतरनाक होता जा रहा है। आज प्रदेश में कोरोना के हाल के दिनों के सबसे ज्यादा मरीज आये हैं। प्रदेश में आज 856 नये मरीज मिले हैं, जबकि 8 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में मिले 856 मरीजों की तुलना में आज सिर्फ 266 मरीज ही कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या बढकर 3.18लाख से ज्यादा हो गयी है। राजधानी रायपुर में तो आज कोरोना मरीज का आंकड़ा 300 के भी पार कर गया। रायपुर में आज 306 नये केस मिले हैं। वहीं दुर्ग में 233 नये मरीज आये हैं। डरावनी बात ये है कि दुर्ग में आज 4 लोगों की मौत भी हुई है। बिलासपुर में भी 56 नये मरीज मिले हैं, वहीं राजनांदगांव में 27, धमतरी में 30, महासमुंद में 17, रायगढ़ में 24, जांजगीर में 10, सरगुजा में 42, कोरिया में 17, जशपुर में 13 नये मरीज मिले हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा -बचने कड़ाई से पालन करें
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने और पात्रतानुसार टीकाकरण के कार्य में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई की सफलता के लिए यह जरूरी है कि पात्रतानुसार सभी लोग टीका लगवाएं। श्री बघेल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी लोग मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, सेनेटाईजर का उपयोग करें और साबुन से बार-बार हाथ धोएं। इन उपायों का पालन कर कोरोना से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए सभी लोग पात्रतानुसार टीकाकरण में सहयोग करें। टीका लगाने और लगवाने का काम आपके बिना पूरा नहीं होगा। टीका लगाने के बाद भी मास्क, सुरक्षित दूरी तथा हाथों को साबुन से बार-बार धोने जैसे उपाय करते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार के साथ समाज के सभी वर्गों के सहयोग से ही छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को रोकने में हम अब तक काफी हद तक सफल हुए हैं। उम्मीद है कि भविष्य में भी सभी के सहयोग से हम कोरोना को रोकने में सफल होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...
By User 6 /
May 1, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...