निजी महाविद्यालयों ने काटी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि
धमतरी। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा संचालित निजी महाविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि में भारी कटौती किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर नाराज छात्र-छात्राओं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिवार के नेतृत्व में जिला कार्यालय के पास जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्र-छात्रों बड़ी संख्या में रैली निकालकर जिला कार्यालय की ओर आगे बढ़े। छात्र-छात्राओं की भीड़ को देखते हुए उन्हे रास्ते में ही लोहे का गेट बंद कर रोक दिया गया। प्रदर्शनकारी कुछ छात्रों ने गेट फांदने की भी कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पुलिस बल ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। नाराज छात्रों ने काफी देर तक नारेबाजी और प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने के बाद अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल मौके पर पहुंचे, जिन्हें कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। विद्यार्थी परिषद ने बताया कि शासन से मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि गरीब विद्यार्थियों के लिये काफी महत्वपूर्ण है। कईयों गरीब विद्यार्थी छात्रवृत्ति राशि के सहारे ही अध्ययन के दौरान आने वाले खर्चों को वहन करते हैं, लेकिन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कुछ निजी महाविद्यालयों द्वारा मनमानी करते हुए गरीब विद्यार्थियों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
निजी महाविद्यालयों द्वारा पीजीडीसीए प्रथम सत्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की राशि में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष भारी कटौती की गई है। जिसके चलते महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ रहा है। विद्यार्थी परिसर की मांग है कि विद्यार्थियों की समस्या का अतिशीघ्र निवारण करते हुए छात्रवृत्ति की सम्पूर्ण राशि प्रदान कराई जाये, अन्यथा छात्र शक्ति को उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विभाग संयोजक वेदप्रकाश साहू, जिला संयोजक ओमेश यादव,विभाग संगठन मंत्री चंदराम साहू, नगर मंत्री भूषण सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी पूजा यादव, डिगेश्वरी लहरे, प्रकाश राजपूत, जितेन्द्र, सुभाष यादव, मुस्तकीम अशरफी, वेदप्रकाश साहू, रुपाली सोनी, दुष्यंत शर्मा, दुर्गेश, चित्रभान आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...