Google Analytics Meta Pixel खुशखबरी: भारत को जल्द मिल सकती है स्पुतनिक वी वैक्सीन - Ekhabri.com

खुशखबरी: भारत को जल्द मिल सकती है स्पुतनिक वी वैक्सीन

नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से सरकार एक बार फिर से चिंता मेंदिख रही है। कई राज्यों में लॉकडाउन चल रहा है और कई राज्यों में लॉकडाउन के हालात बन रहे हैं। रोजानों सैंकड़ों लोगों की जान जा रही है और खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है कि कोरोना की तीसरी वैक्सीन भारत को जल्द मिल सकती है। कोरोना संक्रमण के खिलाफ भारत की लड़ाई और मजबूत होने वाली है। देश को जल्द ही तीसरी वैक्सीन मिल सकती है। रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी को आपात इस्तेमाल की सिफारिश को लेकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की बैठक होने वाली है। अगर एसईसी आपात इस्तेमाल की सिफारिश कर देती है, तो अंतिम मंजूरी के लिए इसे देश के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआइ) वीजी सोमानी के पास भेजा जाएगा। वह इसके इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत देंगे। भारत में इस वैक्सीन का निर्माण डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज कर रही है। उसने थर्ड फेज के ट्रायल के डेटा पहले ही जमा कर दिए हैं। रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी तीसरे चरण के ट्रायल में 91.6 फीसद असरदार साबित हुई।
बता दें कि देश में कोरोना टीकाकरण जारी है। अब तक कोरोना टीके की 6.30 करोड़ डोज दी जा चुकी है। टीकाकरण के लिए दो टीकों का इस्तेमाल हो रहा है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित वैक्सीन को भारत में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड के नाम से तैयार किया है। वहीं दूसरा टीका पूरी तरह से स्वदेशी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन है। देश में 16 जनवरी को टीकाकरण का शुरू हुआ था। पहले स्वास्थ्यकर्मियोंं और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। इसके बाद 60 साल से ऊपर और गंभीर बीमारी वाले 45 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। अब एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगने लगेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...