Google Analytics Meta Pixel Coronavirus: देश में दो लाख के करीब पहुंचे संक्रमण के मामले - Ekhabri.com

Coronavirus: देश में दो लाख के करीब पहुंचे संक्रमण के मामले

नई दिल्ली: देश में आज जानलेवा कोरोना वायरस के मामले करीब दो लाख हो गए हैं. पिछले 24 घंटों में 8171 मामले सामने आए हैं. वहीं 204 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक एक लाख 98 हजार 706 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं 5598 लोगों की मौत हो चुकी है. 95 हजार 527 लोग ठीक भी हुए हैं. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य हैं.

 

करीब 75% मरीज और 83% मौत सिर्फ 6 राज्यों में

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक के कुल संक्रमित मरीजों में से करीब 75% मरीज और 83% मौत सिर्फ 6 राज्यों में हुई है. अब तक सामने आए कुल मामले में से 75.33% केस जिन 6 राज्यों में है वो है महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश. सबसे ज्यादा चिंता महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात में है. यहां रोज़ाना बहुत तेजी से मामले बढ़ रहे है.

 

राज्यवार आंकड़े-

 

क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)
ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 33 33 0
2 आंध्र प्रदेश 3783 2378 64
3 अरुणाचल प्रदेश 22 1 0
4 असम 1390 277 4
5 बिहार 3926 1900 24
6 चंडीगढ़ 294 199 4
7 छत्तीसगढ़ 547 122 1
8 दिल्ली 20834 8746 523
9 गोवा 71 42 0
10 गुजरात 17200 10780 1063
11 हरियाणा 2356 1055 21
12 हिमाचल प्रदेश 340 122 5
13 जम्मू कश्मीर 2601 946 31
14 झारखंड 659 296 5
15 कर्नाटक 3408 1328 52
16 केरल 1326 608 10
17 लद्दाख 77 43 0
18 मध्य प्रदेश 8283 5003 358
19 महाराष्ट्र 70013 30108 2362
20 मणिपुर 83 11 0
21 मेघालय 27 12 1
22 मिजोरम 1 1 0
23 ओडिसा 2104 1245 7
24 पुद्दुचेरी 74 25 0
25 पंजाब 2301 2000 45
26 राजस्थान 8980 6040 198
27 तमिलनाडु 23495 13170 184
28 तेलंगाना 2792 1491 88
29 त्रिपुरा 420 173 0
30 उत्तराखंड 958 222 6
31 उत्तर प्रदेश 5772 4843 217
32 पश्चिम बंगाल 5130 2306 325
भारत में कुल मरीजों की संख्या 198706 95527 5598
Read Also  हाथ-पैर तोड़े फिर 12 साल के बच्चे सहित तीन को ट्रैक्टर से कुचल डाला

 

स्‍वस्‍थ होने वाले लोगों की कुल दर 48.19%

 

देश में इलाज के बाद स्‍वस्‍थ होने वाले लोगों की कुल दर तेजी से बढ़ रही है और यह 48.19% हो गई है. इलाज के बाद स्‍वस्‍थ होने वाले लोगों की दर 18 मई को 38.29% थी. 3 मई को यह 26.59% थी और 15 अप्रैल को यह 11.42% थी. वर्तमान में देश में सक्रिय चिकित्सा निगरानी के अंतर्गत आने वाले मामलों की संख्या 93,322 है. एक निश्चित अवधि में बीमारी से संक्रमित कुल लोगों की तुलना में मरने वालों की अनुपात दर(केस फेटेलिटी रेट) 2.83% है. 18 मई को यह 3.15% था. 3 मई को 3.25% और 15 अप्रैल को 3.30% था.

 

मरने वालों के अनुपात में लगातार गिरावट आ रही है

 

देश में एक निश्चित अवधि में बीमारी से संक्रमित कुल लोगों की तुलना में मरने वालों के अनुपात में लगातार गिरावट आ रही है. कम मृत्‍यु दर का कारण निगरानी, समय पर मरीज की पहचान और मामलों का क्‍लीनिकल प्रबंधन करना है. दो विशेष बातें नोटिस की जा सकती हैं, एक तरफ ठीक होने की दर बढ़ रही है, दूसरी तरफ एक निश्चित अवधि में बीमारी से संक्रमित कुल लोगों की तुलना में मरने वालों की अनुपात की दर गिर रही है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ खामोश

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।...

103 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का भूमिपूजन, रायपुर में बड़ा विकास कदम

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *