Google Analytics Meta Pixel कोरोना से अलगे मुकाबले के लिए सरकार तैयार कर रही एक लाख 'योद्धा" - Ekhabri.com

कोरोना से अलगे मुकाबले के लिए सरकार तैयार कर रही एक लाख ‘योद्धा”

देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच मोदी सरकार ने उससे निपटने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। तीसरी लहर से निपटने को एक लाख ‘कोरोना योद्धा” तैयार किए जाएंगे। इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न् क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए स्किल इंडिया के अंतर्गत क्रैश कोर्स की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। इसका असर यह होगा कि पिछले 16 महीने से लगातार काम कर रहे हेल्थकेयर वर्कर्स पर बोझ कम होगा। साथ ही जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशिक्षित कर्मियों की कमी भी दूर होगी।
प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार कोरोना वायरस के बदलते स्वरूप से भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए बड़ी संख्या में अग्रिम मोर्चे के कोरोना योद्धाओं की जरूरत है। एक लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर इसके लिए तैयार करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि दो-तीन महीने की आनजाब ट्रेनिग के बाद ये युवा अपनी जिम्मेदारी संभालने के लिए पूरी तरह सक्षम होंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को मोटे तौर पर छह क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें नर्सिंग से जुड़े सामान्य काम, होम केयर, क्रिटिकल केयर में मदद, सैंपल कलेक्शन, मेडिकल टेक्नीशियन और नए-नए उपकरणों को चलाने और संभालने की जिम्मेदारी शामिल है।
कौशल विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशिक्षित कामगारों की भारी कमी देखी गई। आक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विदेशों से टैंकर तो मंगा लिए गए,  लेकिन तरल आक्सीजन ढोने वाले टैंकर चलाने के प्रशिक्षित ड्राइवर ही नहीं थे। विदेशों से आने वाले टैंकर लेफ्ट हैंड व्हील थे। इसके लिए सेना के ड्राइवरों की मदद ली गई थी। नए कार्यक्रम में इसके 2,500 ड्राइवर को ट्रेनिग दी जाएगी।
राज्यों में वेंटिलेटर का इस्तेमाल सिर्फ इसीलिए नहीं हो पाया कि उन्हें चलाने के लिए प्रशिक्षत लोग नहीं थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के हर जिले में आक्सीजन की सुविधा मुहैया कराने के लिए 1,500 से ज्यादा आक्सीजन उत्पादन प्लांट लगाने का काम तेजी से चल रहा है। इन प्लांट को चलाने और रखरखाव के लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षित लोगों की जरूरत पड़ेगी। कौशल विकास मंत्रालय ने आइटीआइ से प्रशिक्षित 25 हजार युवाओं की पहचान की है, जिन्हें इस काम में लगाया जा सकता है। अब उन्हें दो-तीन महीने के प्रशिक्षण के साथ इसके लिए तैयार किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को मानदेय दिया जाएगा। साथ ही उनके रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा उनका दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी कराया जाएगा। राज्य सरकारों को ट्रेनिग लेने वाले युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराने और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने को कहा गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

महादेव सट्टा एप पर सख्ती, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...