Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस नेता व हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह नहीं रहे - Ekhabri.com

कांग्रेस नेता व हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह नहीं रहे

हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे और दिगग्‍ज कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का 87 वर्ष की उम्र में गुरुवार तड़के निधन हो गया। वह पिछले सवा दो महीने से शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती थे। वहां सुबह करीब 3 बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली। दूसरी बार कोरोना से जंग जीतने के बाद वीरभद्र सिंह की हालत नाजुक बनी हुई थी और पिछले तीन दिन से वह वेंटिलेटर पर थे।

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकिसा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं। वीरभद्र सिंह आज सुबह 3:40 बजे लंबी बीमारी के बाद स्वर्गसिधार गये। वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक प्रदेश और देश की सेवा की है। वे देश के वरिष्ठ नेताओं में से थे।

हिमाचल की राजनीति व विकास में अहम योगदान देने वाले वीरभद्र सिंह के निधन से पूरा प्रदेश शोक में डूब गया है। उनके जाने से कांग्रेस ने बड़ा नेता खो दिया है। पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। वर्तमान में वीरभद्र सिंह अर्की से कांग्रेस के विधायक थे। उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से होगी। वीरभद्र सिंह की मृत्यु से उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है। इस राजनेता ने छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री का पद संभाला और प्रदेश के विकास को गति दी। वह एक ऐसे करिश्माई व्यक्तित्व थे जिन्हें दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी दलों के नेताओं ने भरपूर सम्मान दिया।

Read Also  जितिन प्रसाद को पीयूष गोयल ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

एक नजर वीरभद्र सिंह के जीवन पर

वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को शिमला जिले के सराहन में हुआ। वे हिमाचल के सबसे ज्यादा छह बार सीएम हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई शिमला के बिशप कॉटन स्कूल शिमला से ही हुई। बाद में उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से बीए ऑनर्स की पढ़ाई की।

वीरभद्र सिंह ने पहली बार सन 1962 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे। इसके बाद 1967 और 1971 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की। वर्ष 1980 में वीरभद्र सिंह ने फिर चुनावी ताल ठोकी और सांसद चुने गए। उन्हें इस दौरान राज्य मंत्री उद्योग मंत्री का प्रभार मिला था। इसके बाद वीरभद्र सिंह ने प्रदेश राजनीति की ओर रुख किया।

वीरभद्र सिंह 1983 में पहली बार मुख्यमंत्री बने और 1990 तक मुख्यमंत्री के पद रहे. इसके बाद 1993 और 1998 और 2003 में वह फिर से सीएम की कुर्सी पर काबिज हुए. 2012 में वे छठी बार हिमाचल के सीएम चुन गए। वीरभद्र सिंह केंद्र में दो बार रहे मंत्री रहे। वर्ष 1976 और 1977 के बीच वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में पर्यटन और नागरिक उड्डयन के लिए उपमंत्री का राष्ट्रीय कार्यालय भी संभाला था। वह 1980 से 1983 के बीच उद्योग मंत्री रहे। मई 2009 से जनवरी 2011 तक उन्हें केंद्रीय इस्पात मंत्री का जिम्मा सौंपा गया था। बाद में जून 2012 में उन्हें माइक्रो, स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेश की राजनीति में वीरभद्र सिंह ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। वीरभद्र सिंह ने वर्ष 1983 में प्रदेश राजनीति में सक्रियता बढ़ाई। सन 1983 में वह जुब्बल कोटखाई सीट से उपचुनाव जीते।  इसके बाद सन 1985 के विधानसभा चुनावों में वीरभद्र सिंह ने जीत हासिल की. इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से 1990, 1993, 1998 और 2003 में विधानसभा चुनाव जीते। सन 1998 से लेकर 2003 तक वह नेता विपक्ष भी रहे। वर्ष 2012 में उन्होंने शिमला ग्रामीण और वर्ष 2017 में अर्की विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...