Google Analytics Meta Pixel राजधानी में लड़कियों की गुण्डई-खूब दीं गालियां, सैंडलों से भी पीटा - Ekhabri.com

राजधानी में लड़कियों की गुण्डई-खूब दीं गालियां, सैंडलों से भी पीटा

रायपुर । शहर में इस सप्ताह में दूसरी बार लड़कियों की गुंडई का मामला सामने आया है। वे एक दूसरे को गालियां दे रही थीं, बालों से पकड़कर पीट रही थीं, चेहरे पर बंधा स्कार्फ खींच रही थीं। सैंडल तो किसी ने हाथ में जूते पकड़ रखे थे। इसी से बातों-बातों में एक दूसरे को पीट रहीं थीं। लोग हैरत से ये सब कुछ देख रहे थे और कह रहे थे- इन लड़कियों के बीच हमें नहीं पडऩा। ये घटना बुधवार की दोपहर सदर बाजार इलाके में हुई है। इस घटना का वीडियो कुछ स्थानीय लोगों ने बना लिया। इस मामले में किसी तरह से पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। लड़कियों का झुंड करीब 30 मिनट तक झगड़ता रहा। इसके बाद एक लड़का यहां पहुुंचा। वह इन लड़कियों का परिचित था। उसने झगड़ा शांत कराया और दो लड़कियों को अपने साथ स्कूटर पर बैठाकर ले गया और बाकी की गुस्सैल लड़कियां भी गालियां देते हुए लौट गईं। जैसे ही लड़कियों ने आपस में मारपीट और गाली-गलौच शुरू की। स्थानीय व्यापारियों ने उन्हें रोका, डांटकर खदेडऩे की कोशिश की मगर इन छोरियों ने किसी की नहीं सुनी और एक दूसरे के कूटने में लगी रहीं। फव्वारा चौक के पास हुई इस मारपीट के पीछे असल वजह क्या थी और वो 6-7 लड़कियां थी कौन ये अब तक पता नहीं चल सका है। करीब 7 दिन पहले 8 जुलाई को रायपुर के तेलीबांधा स्थित पेट्रोल पर दो लड़कियों ने मारपीट की थी। शराब पीने के लिए रुपए मांगने पर विवाद किया और अपने पुरुष दोस्तों के साथ मिलकर पेट्रोन पंप कर्मचारी को चाकू के हमले से घायल कर दिया था। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने इन लड़कियों को हिरासत में लिया था। इन्हीं लड़कियों ने कुछ दिन पहले रायपुर के एमजी रोड स्थित एक बार में भी खूब हंगामा किया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...