मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा की हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए एक अदालत को बताया कि कारोबारी ने पोर्न (अश्लील) फिल्मों के निर्माण व एप के जरिये वितरण से पिछले साल अगस्त से दिसंबर के बीच कम से कम 1.17 करोड़ रुपये की कमाई की। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने हालांकि कुंद्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दूसरी तरफ, बांबे हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल राहत देने से इन्कार करते हुए पहले अभियोजन पक्ष को सुनने का निर्णय लिया।
मजिस्ट्रेट कोर्ट में दाखिल रिमांड याचिका में पुलिस ने कहा, ‘रयान थोर्पे व अन्य आरोपितों से पूछताछ में पता चला कि पोर्न फिल्मों को दिखाने वाले हाटशाट एप की अगस्त से दिसंबर 2020 के बीच की कमाई 1,17,64,886 रुपये (1,58,057 डालर) थी। यह कमाई गूगल व एपल एप स्टोर के जरिये की गई। दोनों कंपनियों से जानकारियां मांगी गई हैं।” हालांकि, कोर्ट ने कुंद्रा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद वकील अबद पोंडा व सुभाष जाधव ने यह कहते हुए कि अब जांच खत्म हो चुकी है कुंद्रा की जमानत अर्जी दाखिल की।
उधर, हाई कोर्ट के जस्टिस एएस गडकरी ने कुंद्रा की तरफ से गिरफ्तारी को दी गई चुनौती के संदर्भ में पुलिस को 29 जुलाई तक शपथ-पत्र दाखिल करने का निर्देश्ा दिया। कुंद्रा को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने फरवरी में अश्लील फिल्मों के मामले में दर्ज मुकदमे के सिलसिले में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। हाई कोर्ट में कुंद्रा के वकीलों ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तारी में प्रक्रिया का पालन नहीं किया। लोक अभियोजक अरुणा कामत ने कहा कि कुंद्रा को गिरफ्तार करने से पहले नोटिस जारी किया गया था। एएनआइ के अनुसार, कुंद्रा के सहयोगी रयान को भी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
शिल्पा को अभी क्लीनचिट नहीं : मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने कहा कि पोर्न फिल्म मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को अभी क्लीनचिट नहीं दी गई है। मामले में संलिप्त सभी लोगों के खातों से लेनदेन की जांच के लिए फोरेंसिक आडिटर नियुक्त किए गए हैं। शर्लिन चोपड़ा को बतौर गवाह बयान देने के लिए बुलाया गया है। इस बीच न्यूफिक्स एप के मालिक अरविंद श्रीवास्तव उर्फ यश ठाकुर ने अपने बैैंक खाते से प्रतिबंध हटाने के लिए मुंबई पुलिस को लिखा है, जिसमें उसके छह करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जब्त है।
रो पड़ीं शिल्पा, कुंद्रा से हुई थी बहस : अपराध शाखा ने जब अश्लील फिल्मों के मामले में छापेमारी की तब शिल्पा शेट्टी व उनके पति राज कुंद्रा के बीच काफी बहस हुई थी और वह रो पड़ी थीं। शिल्पा ने कहा था कि उन्हें पति की गतिविधियों के बारे में जानकारी नहीं थी। सूत्रों ने बताया कि शिल्पा ने कुंद्रा से पूछा था कि ऐसा क्यों किया और इसकी क्या जरूरत थी। शिल्पा पुलिस टीम के सामने ही बिफर पड़ी थीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...