रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के नए शैक्षिक सत्र का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत 2 अगस्त से प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू हो जाएंगे और 31 अगस्त तक चलेंगे। सेकेंड और थर्ड ईयर में रिजल्ट आने के 15 दिन के भीतर एडमिशन लेना होगा। जारी शैक्षणिक कैलेंडर में स्पष्ट शब्दों में सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि इस बार 180 दिन क्लास लगाई जानी है। कम दिन होने की वजह से अतिरिक्त कक्षाएं ली जाएं। यह आदेश 26 जुलाई को ही जारी कर दिया गया था। इसमें बलौदाबाजार जिले के 13 कॉलेज भी शामिल हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि 40 प्रतिशत कक्षाएं आॅनलाइन ली जाएं और 60 फीसदी आॅफलाइन होंगी। कॉलेजों में सिटिंग सिस्टम क्षमता का आधा होगा, इसलिए सेक्शन में वृद्धि करें। इससे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कक्षाएं लगाने में आसानी होगी। शासन के निदेर्शों का पालन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए। कुलपति की अनुमति से 15 सितंबर तक प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही इसमें पुनर्मूल्यांकन, पूरक परीक्षा, इसके नतीजे, आंतरिक मूल्यांकन, वार्षिक परीक्षाएं, छुट्टी, खेलकूद, एनसीसी और एनएसएस के कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया गया है। खेलकूद कार्यक्रम के लिए विषम परिस्थितियों में शासन के निर्देश मान्य होंगे। वहीं कॉलेज स्तर पर 21, 22 और 23 दिसंबर में से कोई एक दिन वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा सकता है। इसके अलावा भी अन्य कार्यक्रमों का शेड्यूल तय कर दिया गया है।
7 में से 5 आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा में जरूरी
सालभर में होने वाली 7 परीक्षाओं में से 5 में छात्रों को शामिल होना अनिवार्य होगा। दोनों तरह की कक्षाओं में 75% उपस्थिति अनिवार्य होगी। कक्षाओं की पहली गणना 30 नवंबर तक और दूसरी गणना 28 फरवरी तक होगी। कैलेंडर के अनुसार 5 अक्टूबर को पहली इकाई, 3 नवंबर को दूसरी इकाई, 1 से 3 दिसंबर तक प्रथम सत्र की परीक्षा, 5 जनवरी को तीसरी इकाई, 20 से 22 जनवरी 2022 के बीच दूसरी सत्र परीक्षा, 8 फरवरी 2022 को चौथे यूनिट की आंतरिक परीक्षा होगी। प्री-फाइनल परीक्षा 22, 23 और 24 फरवरी को होगी।
16 अप्रैल से 15 जून के बीच होगी वार्षिक परीक्षा
विश्वविद्यालयों को इस बार 16 अप्रैल 2022 से 15 जून 2022 के बीच वार्षिक परिक्षाएं लेनी होगी। यह भी तय करना होगा कि शैक्षणिक कार्य दिवस 180 दिन का हो। इससे कम होने पर अतिरिक्त कक्षाएं लेकर उसे समायोजित करना होगा। दशहरे पर 14 से 16 अक्टूबर तक 3 दिन, दिवाली की 3 से 6 नवंबर तक 4 दिन की छुट्टी रहेगी। शीतकालीन छुट्टी 23 से 25 दिसंबर तक और गर्मी की छुट्टी 16 से 30 जून तक 15 दिन की रहेगी। 21 से 30 सितंबर के बीच कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ का गठन किया जाएगा। पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी करना होगा। हालांकि अभी छात्रसंघ गठन की मनोनयन या चुनाव से होगा, तय नहीं किया गया है। इसे आने वाले दिनों में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों पर छोड़ दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...