अमृतसर। टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद बुधवार की सुबह अमृतसर जिले के पांच खिलाड़ी लौट आए हैं। इनमें कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के चार खिलाडिय़ों के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम की गुरजीत कौर भी दिल्ली से विमान के जरिए अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं। पुरुष खिलाडिय़ों में जंडियाला गुरु के गामंव तिम्मोवाल के हरमनप्रीत सिंह, बाबा बाकाला तहसील के गांव बुताला के दिलप्रीत सिंह बल, जंडियाला गुरु के गांव खलैरा के गुरजंट सिंह और सीमांत गांव अटारी के शमशेर सिंह शामिल अमृतसर पहुंचे। इन सभी खिलाडिय़ों के परिजन भी स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैरा, पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल व अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच कर इन खिलाडिय़ों का स्वागत किया। प्रशासन ने इन खिलाडिय़ों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट के भीतर ही फ्लाइंग क्लब में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। एयरपोर्ट पर डीसी खैरा ने सभी खिलाडिय़ों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सभी खिलाड़ी अमृतसर एयरपोर्ट पर कार्यक्रम के बाद भारी सुरक्षा के बीच श्री दरबार साहिब पहुंचे। जहां इन खिलाडिय़ों ने अरदास की और वाहेगुरु से आशीर्वाद लिया।
एसजीपीसी ने सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष व महिला हॉकी टीम की सदस्य गुरजीत कौर को सम्मानित किया। एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। बुधवार को अमृतसर पहुंचने पर कमेटी ने एक करोड़ रुपये का चेक टीम को सौंपा। कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम और टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले अन्य खिलाडिय़ों को पंजाब सरकार 12 अगस्त को सम्मानित करेगी। इस समारोह में पंजाब के खिलाडिय़ों और भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को भी सम्मानित किया जाएगा।खिलाडिय़ों को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सम्मानित करेंगे, जबकि इस समारोह में राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर विशेष मेहमान होंगे। इसके बाद सभी खिलाडिय़ों को रात के खाने की दावत दी जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा इनाम राशि में इजाफा कर दिया गया है। अब पंजाब की पृष्ठभूमि वाले स्वर्ण पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा को 2.51 करोड़ रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल के बाद ओलंपिक खेल में पदक जीता है, जिसमें कप्तान और उप-कप्तान समेत सबसे अधिक 11 खिलाड़ी पंजाब के हैं। कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के इन 11 पंजाबी खिलाडिय़ों में मनप्रीत सिंह (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह (उप कप्तान), रुपिंदर पाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, दिलप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और कृष्ण पाठक को ढाई-ढाई करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...