Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 9 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 9 जून राशिफल 2020

मेष- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है इसलिए समय को न गवांते  हुए अपने अनुसार कार्य को पूर्ण करने में मन लगाएं. कर्मक्षेत्र में जो मित्र और सहयोगी आदि हैं वह सामंजस्य की स्थिति में चल रहें हैं जिनसे आपको लाभ होगा. जो लोग पैतृक कारोबार करते हैं उनको पारिवारिक विवादों से दूर रहना चाहिए. पैसे का लेने-देन भी लिखित रूप में करना सही रहेगा. जिन महिलाओं कि जॉब छूट गयी थी उनको इस ओर पुनः विचार करना चाहिए ग्रहों की स्थिति को देखते हुए नया ऑफर प्राप्त हो सकता है. स्वास्थ्य संबंधित लापरवाही करने से बचें. परिवार के साथ समय बिताएं.

वृष- आज के दिन पेन्डिंग कार्यों को निपटाने में ध्यान देना चाहिए क्योंकि ग्रहों की स्थितियाँ आपके रुके कार्य को पूर्ण कर सकती है. ऑफिशियल कार्य की कठिनाई को देखकर हार न मानें. बल्कि कार्य की समाप्ति पर ध्यान दें. व्यापारियों को नये उत्पाद की सेल पर ध्यान देना चाहिए, साथ ही कंपटीटरों पर भी निगाह रखनी होगी. कंपटीशन की वजह से आज कुछ तनाव हो सकता है. यदि डॉक्टर ने किसी चीज का परहेज बताया है तो उसे गंभीरता से फॉलो करें, अन्यथा इसके नकारात्मक प्रभाव तेजी से आपको गिरफ़्त में ले लेगें. मां का स्वास्थ्य यदि खराब है तो उनका ध्यान रखें.

मिथुन- आज के दिन घर में कुछ मीठा बनाकर हनुमान जी को भोग लगाएं. इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और कार्यों में आ रही बाधा भी दूर होगी. ऑफिस में किसी महिला सहकर्मी से सहायता मिल सकती है. पार्टनरशिप में कार्य कर रहें लोगों को पार्टनर के साथ नोक-झोक से बचना चाहिए नहीं तो व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है. सेहत में यूरिन से संबंधित दिक्कत होने की आशंका है, इसलिए पानी का अधिक सेवन करें. बीते हुए कल में जा सकते हैं पुरानी बातों को याद करके किसी भी व्यक्ति पर संवेदनशील होकर अपनी प्रतिक्रिया न दें जो हो गया उसे भुलाने में ही समझदारी होगी.

कर्क- आज के दिन कार्यों के भार को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं वहीं दूसरी ओर अनचाही जिम्मेदार्यों का भार आता हुआ दिखाई दे रहा है. कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में सफलता मिलेगी किंतु अपनी भावनाओं के अनुरूप कार्य करने में कठिनाई आएंगी. जब तक कार्य पूर्ण न हो जाए तब तक किसी से चर्चा न करें. व्यापारी वर्ग ऐसी कोई भी एक्टिविटी न करें जिससे कंपटीटरों को नीचा दिखाने का मौका मिलें. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको मानसिक और शारीरिक दोनों स्तर पर ध्यान देने की आवश्यकता है. वहीं शुगर के पेशेन्ट भी सचेत रहें. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

Read Also  25 जुलाई: आज का राशिफल

सिंह- आज के दिन विवादास्पद स्थिति से बचना होगा, साथ ही दूसरों के बहकावे में न आएं. जो कार्य सौपें जाएं उनको पूरा करना आवश्यक है. ऑफिस के महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आपकी ओर से की गयी मेहनत निष्फल नहीं होगी. बिजनेस से जुड़े लोगों को धन निवेश करने का प्लान बनाना होगा. छोटी-छोटी चीजों में निवेश कर सकते हैं. पैर की एड़ियों में यदि दर्द रहता है तो उसे नज़रअंदाज़ न करें डॉक्टर की सलाह से दवा कराए. संतान के बदलते बिहेवियर को लेकर चिंता करने के बजाए उसको प्रेम-पूर्वक एक मित्र की भांति समझाते हुए उसका मार्गदर्शन करें.

कन्या- आज के दिन कूल रहें क्योंकि ग्रहों की स्थिति क्रोध दिलाने वाली है दिमाग शांत रहे इस पर विशेष ध्यान दें. नौकरी से जुड़े लोगों को अपनी योग्यता, प्रयासों, एवं परिश्रम का पूर्ण फल प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहने वाला है. व्यापार में मंदी के चलते लोन लेने का विचार बन सकता है लेकिन निर्णय लेने से पहले इसके नफा-नुकसान को अवश्य समझ लें. जिन लोगों को अधिकतर एलर्जी की समस्या रहती हैं उनको अलर्ट रहना चाहिए और एक बात का ध्यान रखें की अपनी चीजें किसी अन्य से शेयर न करें जैसे- टॉवेल, कपड़े आदि . घर की कीमती वस्तु संभाल कर रखें.

तुला- आज के दिन मन में कुछ ऐसी नकारात्मक चिंताएं होंगी जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. लोगों से वार्तालाप  करते समय अपनी परेशानियों का दूसरों को आभास न होने दें. ऑफिस में सह-कर्मियों को ज्ञान का दंभ न दिखाएं, जिस ज्ञान को पाने के लिए आपने तपस्या की थी उसको दूसरों के साथ बांटे. व्यापारिक वर्ग सोच-समझ कर धन संबंधित कार्य करें, किसी भी तरह का आर्थिक आरोप लग सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से जोड़ों में तथा  सिर दर्द होने की आशंका है, तनाव से भी बच कर रहना होगा. दूसरों का अपमान करने से बचना होगा.

Read Also  26 जुलाई: आज का राशिफल

वृश्चिक- आज के दिन मेहनत से भागना नहीं है क्योंकि ग्रहों कि स्थिति  आपको आलसी बना सकती है. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो आंतरिक षड्यंत्र के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं, लेकिन इस बात पर विशेष ध्यान नहीं देना चाहिए. वर्तमान स्थिति को देखते हुए भविष्य का आकलन न करें. युवा वर्ग का पढ़ाई में मन कुछ कम लगेगा इसलिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. हेल्थ में बाहर जाते समय महामारी के प्रति (कोरोना) बचने की पूरी तैयारी करके निकले अन्यथा इसके चपेट में आ सकते हैं. किसी पुराने मित्र से बात हो सकती है. घर में वायरिंग सिस्टम के प्रति सजग रहें.

धनु-  आज के दिन वरिष्ठ एवं गुरुजनों से आपको महत्वपूर्ण राय मिल सकती है. जो लोग नौकरी की खोज में है, उनको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी क्योंकि समय अनुकूल चल रहा है. व्यापार की बात करें तो ट्रांसपोट का कार्य करने वालों को नुकसान होने की आशंका है. सेहत में कल की ही भांती आज भी आर्थराइटिस के मरीज सचेत रहें. संपत्ति को लेकर यदि विवाद चल रहा है, तो आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि विवाद बढ़ने की आशंकाएं बनी हुई हैं. घर के बड़ो से तीखा व्यवहार न करें अन्यथा वह आपसे नाराज हो सकते हैं.

मकर- आज के दिन आपके द्वारा की गयी छोटी-छोटी सेविंग्स भविष्य के लिए लाभप्रद साबित होगी, इसलिए सेविंग्स के लिए कुछ प्लान करें, वहीं दूसरी ओर परिवार के हेल्थ के लिए यदि कोई मेडिकल सुविधा लेना चाहते हैं तो समय उपयुक्त है. ऑफिस में आज अच्छे कर्मियों में आपकी गणना होगी, टीम को लीड करने का भी मौका भी मिल सकता है. लाइजनिंग का बिज़नेस करने वालों को बड़ा मुनाफा हो सकता है. गृहणियां को रोजाना से अधिक कार्य भार संभालना पड़ेगा. सेहत में आज भारी समान को उठाने से बचना चाहिए अन्यथा कमर में खीचाव हो सकता है. परिवार व मित्रों के सामने अपनी बात रख पाएंगे.

Read Also  आज का राशिफल 26 जून राशिफल 2020

कुम्भ- आज के दिन किसी भी भौतिक वस्तु को लेकर अत्यधिक मोह करना आपके लिए नकारात्मक साबित होगा, लगाव होना ठीक बात है लेकिन उसके लिए परेशान होना ठीक नहीं.आजीविका के क्षेत्र में संघर्ष बने रहने की आशंका है. कोराबार कि परियोजनाएं सुचारु रूप से अपनी गति से आगे बढ़ेगें, आपको अत्यधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, चिंता मुक्त रहें. हेल्थ की बात करें तो मांस-पेशियों में दर्द हो सकता है. वहीं दूसरी ओर मन का विचलन भी आपके स्वास्थ्य में गिरावट करेगा. दूसरों के विवाद से दूर रहें, विवाद बढ़ते-बढ़ते भयानक रुप ले सकता है. इसलिए दूसरों के विवादों में न पड़े.

मीन- आज के दिन कार्य को पूरा करने के लिए सभी जगहों से डीफोकस करने की आवश्यकता है, इसलिए ऑफिशियल कार्यों को करने में एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा. नये व्यापारी वर्तमान स्थितियों को देखते हुए छोटी पूँजी निवेश करें वहीं बिना पढ़े किसी भी डाक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से बचे. स्वास्थ्य की दृष्टि से कल ही भांती आज भी पैरों के  दर्द से परेशान रहने वाले हैं .यदि टू वीलर चलाते है तो बिना हैलमेट पहने वाहन न चलाएँ. बड़े भाई के साथ तालमेल बनाकर चलें उन्हें किसी प्रकार की कोई बुरी लत हो तो तत्काल छोड़ने की सलाह दें, अन्यथा परिणाम घातक हो सकते हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक या आवासीय परिसर नहीं बनेगा, पुरेंद्र मिश्रा 

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *