Google Analytics Meta Pixel ढाई-ढाई साल का कोई फार्मूला नहीं- भूपेश ही बने रहे छत्तीसगढ़ के सीएम - Ekhabri.com

ढाई-ढाई साल का कोई फार्मूला नहीं- भूपेश ही बने रहे छत्तीसगढ़ के सीएम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने रहेंगे या उनकी जगह कोई और सीएम बनेगा, इसे लेकर सस्पेंस खत्म हो गया। राहुल गांधी के साथ चली 4 घंटे मैराथन बैठक के बाद पीएल पुनिया ने स्पष्ट कर दिया कि बैठक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई बात नहीं हुई। इस बातचीत के बाद सीएम बघेल सीधे एआईसीसी के कार्यालय पहुंचे। यहां पहले से छत्तीसगढ़ से आए कई विधायक और कांग्रेस नेता इकट्ठा थे। यहां सीएम ने राहुल से हुई मीटिंग की जानकारी दी। बघेल के यहां पहुंचने के बाद नारे लगे और फिर विधायक होटल वापस लौट गए। अभी इन लोगों ने छत्तीसगढ़ वापसी पर कोई बात नहीं की। उधर, राहुल से मिलने के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल जी से छत्तीसगढ़ के विकास पर बात हुई और उन्हें प्रदेश आने का न्यौता दिया गया उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है और वे संभवत: अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। उन्होंने आप सीएम रहेंगे या नहीं इस सवाल पर पूरे आत्मविश्वास से कहा, मैनें तो उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में ही छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है। ढाई साल के बाद दूसरे को सत्ता सौंपने के सवाल पर उन्होंने फिर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई। हमने आलाकमान को सारी जानकारी दे दी है। पीएल पुनिया ने भी फिर एक बार कहा कि नेतृत्व परिवर्तन की कोई बात नहीं है। प्रदेश में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों के संंबंध में हमने विस्तृत चर्चा की। इधर छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने वाले कांग्रेस नेताओं का तांता लगा हुआ है। आज यहां से 7 शहरों के मेयर और 6 जिलाध्यक्ष निकले। यह सिलसिला आज भी जारी रहेगा। राज्य के आधे से ज्यादा कांग्रेस विधायक दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में रुके हुए हैं। राहुल से मुलाकात से पहले सीएम बघेल ने कहा था- सरकार सुरक्षित है। हमारे साथ 70 विधायक हैं। पार्टी विधायक बसों से प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के घर पहुंच गए थे। यहां सभी ने लंच किया। यहां भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव पीएल पुनिया के पैरों में गिर पड़े। उन्होंने जमीन पर बैठकर ही अपनी बात कही। पुनिया के यहां से सभी विधायक कांग्रेस मुख्यालय गए। उधर मुख्यमंत्री पद के दावेदार टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ सदन चले गए हैं। उन्होंने कहा है कि जब उन्हें राहुल या एआईसीसी के किसी पदाधिकारी का बुलावा आएगा तो वे जाएंगे। पार्टी के सीनियर लीडर और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा था कि टीम का हर व्यक्ति कप्तान बनना चाहता है, इस बयान पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, उनकी व्यक्तिगत बातों पर मैं कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

स्किन ग्राफ्टिंग से पलक का सफल पुनर्निर्माण, मरीज को नई दृष्टि

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर दिया है। सड़क दुर्घटना...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...