आलेख : स्वराज करुण
हास्य -व्यंग्य कैसा होना चाहिए , यह देखना हो तो काका हाथरसी की रचनाओं को पढ़िए , जो हमें हँसाती भी हैं और हँसी-हँसी में ही देश और दुनिया की तमाम तरह की सामाजिक ,आर्थिक और राजनीतिक विसंगतियों पर तीखे प्रहार भी करती हैं। वो हास्य रस के लोकप्रिय मंचीय कवि थे ,लेकिन हास्य के नाम पर चुटकुलेबाजी नहीं करते थे। उनकी हास्य कविताओं में व्यंग्य के गहरे रंग हुआ करते थे।
हमारे आज के महाप्रभुओं में व्यंग्य सहन करने की ताकत और हिम्मत दोनों ख़त्म होती जा रही है। अगर काकाजी आज हमारे बीच होते तो शायद देश के उन तथाकथित भाग्य विधाताओं के निशाने पर होते ,जिन पर वो खट्टे -मीठे हास्य रस में भिगोकर तैयार किए गए अपने व्यंग्य बाणों का निशाना लगाते रहते थे। कैसा अदभुत संयोग है कि आज उन्हीं काका जी की जयंती और पुण्यतिथि दोनों एक साथ है । वह हिन्दी साहित्य की दुनिया में हास्य-व्यंग्य के बेजोड़ कवि और बेताज बादशाह थे।
अपने दोहों और कुंडलियों के जरिए छोटी -से-छोटी और बड़ी -से बड़ी , हर प्रकार की मानव जीवन में
व्याप्त बुराइयों पर तंज कसते हुए व्यंग्य के तीखे तीर चलाने वाले काका जी का पारिवारिक नाम प्रभुलाल गर्ग था । उनका जन्म 18 सितम्बर 1906 को उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुआ था । निधन 18 सितम्बर 1995 को हुआ । जन्म और कर्म भूमि हाथरस को उन्होंने अपना साहित्यिक उपनाम ‘हाथरसी’ बनाकर देश -विदेश में मशहूर कर दिया। कवि सम्मेलनों के मंचों पर साफ -सुथरे हास्य के साथ व्यंग्य की मीठी छुरी चलाने में उन्हें महारत हासिल थी । हिन्दी कविता में हास्य – व्यंग्य की विधा को उन्होंने लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया । भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 1965 में पद्मश्री अलंकरण से नवाजा ।शायद उन दिनों हमारे शीर्षस्थ नेतागण व्यंग्य रचनाओं का बुरा नहीं मानते थे।
काका जी की पुस्तकों में ‘ काका की चौपाल ‘ और ‘ जय बोलो बेईमान की ‘ उल्लेखनीय हैं । अपनी प्रसिद्ध रचना ‘ जय बोलो बेईमान की ‘में वह कहते हैं –
मन मैला ,तन उजरा ,भाषण लच्छेदार
ऊपर सत्याचार है ,भीतर भ्रष्टाचार ।
झूठों के घर पण्डित बांचे कथा सत्य भगवान की ।
जय बोलो बेईमान की ,जय बोलो ..!
चैक कैश करवा कर लाया ठेकेदार ,
आज बनाया पुल नया ,कल पड़ गयी दरार ।
बाँकी -झाँकी कर लो काकी फाइव ईयर प्लान की ।
जय बोलो बेईमान की ,जय बोलो ।
न्याय और अन्याय का नोट करो डिफरेंस,
जिसकी लाठी बलवती हाँक ले गया भैंस ।
निर्बल धक्के खाएं तूती बोल रही बलवान की ।
जय बोलो बेईमान की ,जय बोलो ।
*
काका जी ने आज की छद्म पत्रकारिता पर भी अपने व्यंग्य का निशाना साधा ।
बानगी देखिए –
पत्रकार दादा बने, देखो उनके ठाठ।
कागज़ का कोटा झपट, करें एक के आठ।।
करें एक के आठ, चल रही आपाधापी ।
दस हज़ार बताएं, छपें ढाई सौ कापी ।।
विज्ञापन दे दो तो, जय-जयकार कराएं।
मना करो तो उल्टी-सीधी न्यूज़ छपाएं ।।
काकाजी की जयंती और पुण्य तिथि पर उन्हें विनम्र नमन ।
*
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...