अगले तीन साल में भारतीय शेयर बाजार के कुल मार्केट कैप में 400 अरब डालर की वृद्धि हो सकती है। इससे भारत का शेयर बाजार दुनिया का पांचवां बड़ा बाजार बन जाएगा। अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्श ने दावा किया कि इस वर्ष अब तक आइपीओ के जरिये विभिन्न् कंपनियों ने 10 अरब डालर यानी लगभग 75,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह पिछले तीन वर्षों में जुटाए गए धन से अधिक है।
गोल्डमैन ने बताया कि अगले 12 से 24 महीनों में शेयर बाजार में आइपीओ आते रहेंगे। इसमें बड़ी भागीदारी यूनीकार्न की होगी।” यूनीकार्न उन कंपनियों को कहते हैं, जिनका बाजार मूल्यांकन एक अरब डालर से अधिक होता है। इंटरनेट इकोसिस्टम के विकास, निजी पूंजी की उपलब्धता और अनुकूल वातावरण के चलते इस तरह की कंपनियों की संख्या बढ़ी है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि शेयर बाजार का वर्तमान मार्केट कैप 3.5 लाख करोड़ डालर है और यह 2024 तक पांच लाख करोड़ डालर से अधिक हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो मार्केट कैप के हिसाब से भारत का शेयर बाजार विश्व का पांचवां बड़ा बाजार बन जाएगा।
वर्तमान में भारतीय इक्विटी सूचकांक इस क्षेत्र में सबसे पुराने हैं। इनकी औसत लिस्टिंग अवधि 20 वर्ष से अधिक है। खास बात यह है कि अभी शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों में इकोनामी के पुराने सेक्टरों का ही वर्चस्व है। हालांकि बड़ी डिजिटल कंपनियों के आइपीओ आने के दो से तीन साल के अंदर इनका एक्सपोजर पांच फीसद से बढ़कर 12 फीसद तक होने की पूरी उम्मीद है।
कुछ समय पहले ही फूड एग्रीगेटर जोमैटो शेयर बाजार में उतरी है। पेटीएम सहित दूसरी फिनटेक कंपनियों ने आइपीओ के लिए आवेदन दे रखा है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि देश के इक्विटी बाजार ने इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है और इस वर्ष जनवरी के बाद से यह 26 फीसद ऊपर है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...
By User 6 /
May 21, 2026 /
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...
By User 6 /
May 25, 2026 /
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...
By User 6 /
May 22, 2026 /
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...
By User 6 /
May 21, 2026 /
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...
By User 6 /
May 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...