Google Analytics Meta Pixel कथित भारतीय जासूसों के मामलों में बड़ा खुलासा, ‘गाइड’ के तौर पर काम करते हैं हिजबुल मुजाहिद्दीन के पकड़े गए युवक - Ekhabri.com

कथित भारतीय जासूसों के मामलों में बड़ा खुलासा, ‘गाइड’ के तौर पर काम करते हैं हिजबुल मुजाहिद्दीन के पकड़े गए युवक

गिलगित-बालटिस्तान में हाल ही मे गिरफ्तार हुए दो कथित भारतीय जासूसों के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, ये दोनों कश्मीरी युवक हैं जो पहले आतंकी संगठन, हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए काम करते थे. साल 2018 से ही ये दोनों मिलिट्री-इंटेलिजेंस यानी एमआई के रडार पर थे, लेकिन हाल ही में ये दोनों गिलगित-बालटिस्तान गए थे, जहां पर हिजबुल मुजाहिद्दीन से इनका किसी बात पर मन-मुटाव हो गया था, जिसके बाद ही इन दोनों को भारतीय जासूस बताकर गिलगित-बालटिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

 

हिजबुल के गाइड बन कर रहे थे काम

 

सूत्रों के मुताबिक, 12 जून को गिलगित-बालटिस्तान में भारतीय जासूस करार देकर गिरफ्तार किए गए युवक, नूर मोहम्मद वानी और फिरोज लोन जम्मू-कश्मीर के गुरेज के रहने वाले हैं. दोनों ही साल 2018 में अचानक गायब हो गए थे.

 

फिरोज के लापता होने की तो बाकायदा पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई थी, लेकिन एमआई को इनके बारे में जानकारी मिली थी कि ये दोनों ही आतंकी संगठन, हिजबुल मुजाहिद्दी के हैंडलर, मुश्ताक के संपर्क में थे. हैंडलर मुश्ताक से इन दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी.

 

एबीपी न्यूज को मिलिट्री इंटेलीजेंस के सूत्रों से एक्सक्लूजिव जानकारी मिली है कि बाद में नूर मोहम्मद वानी और फिरोज अहमद लोन, हिजबुल के ‘गाइड’ के तौर पर काम करने लगे. गाइड के तौर पर इन दोनों की जिम्मेदारी, एलओसी पर पाकिस्तान से आने वाले आंतकियों को कश्मीर में घुसपैठ करानी थी.

 

सूत्रों के मुताबिक, हालांकि इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है कि ये दोनों पाकिस्तान कैसे पहुंचे, लेकिन माना जा रहा है कि नेपाल के रास्ते ये दोनों पहले पाकिस्तान पहुंचे और फिर गिलगित-बालटिस्तान पहुंच गए.

Read Also  10 करोड़ रुपए दो, नहीं तो मिट्टी में मिला देंगे…,सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

 

काम से मना करने पर बताया भारतीय जासूस

 

सूत्रों के मुताबिक, माना जा रहा है कि गिलगित-बालटिस्तान में इन दोनों को हिजबुल मुजाहिद्दीन ने किसी खतरनाक काम की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे इन दोनों ने करने से मना कर दिया. इसी से नाराज होकर हिजबुल मुजाहिद्दीन ने दोनों को ‘भारतीय जासूस’ करार देकर एलओसी के पास से गिरफ्तार करवा दिया गया.

 

इस बाबत पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बालटिस्तान के एसपी ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर नूर मोहम्मद वानी और फिरोज अहमद लोन की गिरफ्तारी की घोषणा की थी, लेकिन इन दोनों के पास से स्टूडेंट आई-कार्ड, कुछ करेंसी और शैंपू के पाउच के अलावा कुछ भी नहीं मिला था.

 

सूत्रों के मुताबिक, हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल होने से पहले नूर मोहम्मद वानी श्रीनगर में एक दुकान पर काम करता था जबकि फिरोज बांदीपुरा में विलेज डेवलपमेंट वर्कर के तौर पर काम करता था. ये दोनों ही फेसबुक पर हिजुबल के एक हैंडलर, मुश्ताक के संपर्क में आए.

 

हालांकि, खुफिया एजेंसियों को शक है कि मुश्ताक फेसबुक पर फर्जी एकाउंट चलाता है और उसका असली नाम कुछ और है. खुफिया एजेंसियां मुश्ताक नाम के इस शख्स को तलाश रही हैं.

 

पाकिस्तान ने की बदला लेने की कोशिश!

 

सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों कश्मीरी युवकों को भारतीय जासूस करार देकर गिरफ्तार करने से पाकिस्तान ने भारत से बदला लेने की भी कोशिश की है क्योंकि हाल ही में एमआई की मदद से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाई कमीशन से ऑपरेट हो रहे एक जासूसी रैकेट का भांडाफोड़ किया था.

Read Also  राजस्थान: फोन टेपिंग पर बवाल, भाजपा ने की CBI जांच की मांग

 

ये रैकेट हाई कमीशन में कार्यरत दो वीजा अधिकारी चला रहे थे जो दरअसल, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, आईएसआई के एजेंट थे. इन दोनों अधिकारियों को भारत ने ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ करार देकर वापस पाकिस्तान भेज दिया था.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *