Ekhabri धर्मदर्शन, पूनम ऋतु सेन। प्राचीन शक्ति स्थलों में पाली विकासखंड के चैतुरगढ़ स्थित मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर, कोरबा जिले को एतिहासिक व सामरिक दृष्टि से समृद्ध करने वाला स्थल है। जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चैतुरगढ़ किले का निर्माण कल्चुरी संवत 821 अर्थात 1069 ईस्वी में हुआ। इतिहास के पन्ने पलटें तो पता चलता है कि पाली कभी राजा जाजल्व देव और विक्रमादित्य की नगरी थी ।
“चैतुरगढ़- छत्तीसगढ़ का कश्मीर”
छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में से एक छत्तीसगढ़ का यह प्रसिद्ध स्थान मैकाल पर्वत श्रेणी में स्थित है। समुद्र के तल से इसकी ऊँचाई लगभग 3060 फीट है इसलिए गर्मी के मौसम मे भी यहाँ का तापमान 30 डिग्री से ऊपर नहीं जाता और इसलिए ही चैतुरगढ़ को “छत्तीसगढ़ का कश्मीर” भी कहा जाता है।
चैतुगढ़ किले के सिंहद्वार के पास 5 वर्ग मीटर का समतल क्षेत्र है। यहाँ विभिन शासकों द्वारा बनवाए गए 5 तालाब हैं, इनमें से 3 तालाबों में साल भर पानी भरा रहता है। यहीं किले के सिंहद्वार के पश्चिम में अत्यंत सुन्दर देवी मन्दिर है। नागर शैली में बने इस मन्दिर के आयताकार गर्भगृह में महिषासुरमर्दिनी की बारहभुजी प्रतिमा स्थापित है। सभामण्डप का खुला मंच है। मण्डप की छत बिल्कुल सादा है, तथा पाँच पंक्तियों वाले स्तम्भों पर टिकी है। शिखर शंख के आकार का है। इसके परिसर में चारों ओर किले के अवशेष बिखरे पड़े हैं।
किंवदंती है, कि कलचुरी शासक राजा पृथ्वी देव कहीं जा रहे थे और रास्ता भूल गए। उस दौरान उन्होंने यहीं एक पेड़ की छांव में आश्रय लिया था। देवी ने स्वप्न में आकर कहा, कि वे इस क्षेत्र में अपना राज्य स्थापित करें। आज्ञा मान राजा ने यहाँ किले तथा मन्दिर बनवाए। सातवीं शताब्दी में वाण वंशीय राजा मल्लदेव ने महिषासुरमर्दिनी मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था। इसके बाद जाज्वल्यदेव ने भी 1100 ई. काल में इस मंदिर और किले का जीर्णोद्धार करवाया ।
इसके अतिरिक्त मंदिर से तीन किलोमीटर दूर ‘शंकर खोल गुफ़ा’ का प्रवेश द्वार बेहद छोटा है और एक समय में एक ही व्यक्ति लेटकर जा सकता है। गुफ़ा के अंदर शिवलिंग स्थापित है।
यह स्थल कोरबा जिला मुख्यालय से कटघोरा के रास्ते पाली के रास्ते होते हुए करीब लगभग ९० किलोमीटर की दूरी पर मैकाल पर्वत श्रेणी की ऊंचाई पर स्थित है, और जो की मैकल के उच्चतम चोटियों में से एक है।चैतुरगढ़ का यह क्षेत्र शंकर भगवान जी का मंदिर और एक गुप्त गुफा, झरना,नदी, जलाशय और भारी मात्रा में जंगली जीव जंतुओं से भरा पड़ा हुआ है। अनुपम छटाओं से युक्त यह माता का दार्शनिक स्थल अति दुर्गम जगह पर स्थित है। इस जगह पर नवरात्र में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है और यहां भक्तो की कतार लगी रहती है।
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...