Google Analytics Meta Pixel पत्थलगांव के मृतक परिवार को 50 लाख दे मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाई-शुक्ला - Ekhabri.com

पत्थलगांव के मृतक परिवार को 50 लाख दे मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाई-शुक्ला

रायपुर। पत्थलगांव की दुखद घटना के मृतक के परिजनों को 50 लाख की सहायता देने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर कांग्रेस ने कहा कि यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता है। उन्होंने मृतक परिवार के आंसू पोंछने का काम किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार की छवि खराब करने के पीछे भाजपा का किसी प्रकार का राजनैतिक षड़यंत्र तो नहीं है, इन तथ्यों की जांच होना आवश्यक है। घटना के कुछ मिनिट के अंदर ही भाजपा के आईटीसेल के राष्ट्रीय प्रमुख अमित मालवीय ने जिस प्रकार से घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया उसकी भी जांच होनी चाहये। घटना के लिये प्रयुक्त वाहन का ड्राईवर और उसके साथ में बैठा व्यक्ति बबलू विश्वकर्मा तथा शिशुपाल साहू दोनों हिन्दू हैं तथा घटना में मृतक घायल भी हिन्दू ही है। रैली भी हिन्दू समाज की थी फिर भाजपा आईटी सेल ने इसे धार्मिक विद्वेष क्यों बताया? 2 घटना के आरोपी और वाहन दोनों मध्यप्रदेश के हंै, जहां भाजपा की सरकार है। कहा जा रहा कि घटना के एक आरोपी की करीबी रिश्तेदार मध्यप्रदेश के सिंगरौली में भाजपा की नेत्री है। इस कनेक्शन की भी जांच होनी चाहिये। घटना के बाद भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता से लेकर राष्ट्रीय नेता तक पत्थलगांव की घटना को लखीमपुर की घटना से जोड़ कर प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहे है। लखीमपुर की घटना के पीछे भाजपा नेता के पुत्र का राजनैतिक मोटिव था पत्थलगांव की घटना एक रोड एक्सीडेंट है फिर दोनों की समानता क्यों बताई जा रही? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखीमपुर में किसानों की हत्या के बाद जिस मुखरता से सामने आये उससे भारतीय जनता पार्टी तिलमिलाई हुई है। पत्थलगांव की घटना भाजपा की तिलमिलाहट की नतीजा तो नहीं। इन सारे तथ्यों की भी जांच होनी चाहिये। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा पत्थलगांव की घटना पर स्तरहीन राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक के परिजनों के लिये 50 लाख मुआवजे की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह मृतक के परिजनों के लिये 50 लाख की मांग कर रहे थे, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक 75 लाख की मांग कर रहे, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय 1 करोड़ मुआवजे की मांग कर रहे इससे स्पष्ट हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी दिग्भ्रमित हो गयी है। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि क्या करना है, उनका मकसद सिर्फ कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाना मात्र है। पीड़ित परिवारों के प्रति भाजपा नेताओं की कोई संवेदना नहीं है। इसीलिये सारे नेता सिर्फ आरोप बाजी में लगे है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

ऑनलाइन बेटिंग की लत ने बिगाड़ा भविष्य…52 दिन बाद नागपुर में मिला लापता बी-फार्मा छात्र

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...

यूथ फेस्ट 2026 में सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को दी प्रेरणा

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आयोजित यूथ फेस्ट-2026 युवाओं के उत्साह, रचनात्मकता और सीखने के जज्बे का केंद्र बनकर उभरा। इस दौरान आयोजित प्रेरक सत्र में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को फिट रहने, सकारात्मक सोच अपनाने और परिवार...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...