Google Analytics Meta Pixel फर्नांडीज, जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण - Ekhabri.com

फर्नांडीज, जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण

समाज के विभिन्‍न क्षेत्रों में अति विशिष्‍ट और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 145 लोगों को सोमवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने ये पुरस्कार प्रदान किए। सार्वजनिक मामलों के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जार्ज फर्नांडीज, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिए गए हैैं।

सोमवार को वर्ष 2020 और 2021 के लिए सुबह और शाम में दो पद्म पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किए गए। इनमें कुल सात पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 122 पद्म श्री पुरस्कार दिए गए। वर्ष 2020 के लिए सात पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्म श्री पुरस्कार और वर्ष 2021 के लिए सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार दिए जाने हैैं। मंगलवार को भी पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे।
कला के लिए प्रख्यात शास्‍त्रीय गायक पंडित छन्‍नू लाल  मिश्र, मारीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्‍नाथ, खेल के लिए महिला बाक्सर एमसी मैरी काम, उडुपी पीठ के श्री श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी (मरणोपरांत) को भी पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किए गए। अरुण जेटली की तरफ से उनकी पत्नी और सुषमा स्वराज की तरफ से उनकी बेटी ने पुरस्कार ग्रहण किया। अनिरुद्ध का भी इस साल तीन जून को निधन हो गया था, लेकिन उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा उनके जीवित रहते ही कर दी गई थी।

नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री डा. एससी जमीर को सार्वजनिक मामले, पीवी सिंधु को खेल, डा. अनिल प्रकाश जोशी को सामाजिक कार्य और मुमताज अली को अध्यात्म के लिए पद्म भूषण पुरस्कार दिए गए हैैं। भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रहे सैयद मुअज्जम अली और डा. नीलकंठ रामकृष्ण माधव मेनन दोनों को मरणोपरांत सामाजिक मामले के लिए पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किया गया है। सैयद मुअज्जम अली भारत के अच्छे मित्रों में थे। इनके अलावा आर्किटेक्चर के लिए प्रोफेसर बालकृष्ण दोषी और साहित्य एवं शिक्षा के लिए प्रो. जगदीश एन सेठ भी पद्म भूषण पुरस्कारों से सम्मानित किए गए हैं।
पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर (मरणोपरांत), महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, सुंदरम-क्लेटन ग्रुप के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन को भी पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री कंगना रनोट और सरिता जोशी, गायक व संगीतकार अदनान सामी, फिल्म निर्माता करण जौहर, टीवी और फिल्म निर्माता एकता कपूर, संथाली साहित्यकार दमयंती बेश्रा, भारतीय हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के महामारी एवं संचारी रोग विभाग के प्रमुख डा. रमन गंगाखेडकर को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए हैैं। देश की पहली महिला एयर मार्शल  डा. पद्मा बंदोपाध्याय को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
तीन श्रेणियों में दिए जाते हैैं पद्म पुरस्कार
पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों -पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री-में दिए जाते हैैं और हर साल गण्ातंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्‍ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च क्रम की विशिष्‍ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्‍ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

Read Also  दिल्ली-NCR में इतने बजे से लगा सूर्य ग्रहण, गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...