Google Analytics Meta Pixel कृषि मंत्री बोले- बारिश से फसल को नुकसान नहीं:बरसात का खतरा अभी भी बरकरार, भाजपा ने कहा- तुरंत धान खरीदे सरकार - Ekhabri.com

कृषि मंत्री बोले- बारिश से फसल को नुकसान नहीं:बरसात का खतरा अभी भी बरकरार, भाजपा ने कहा- तुरंत धान खरीदे सरकार

रायपुर। बेमौसम बरसात से किसान फसल के नुकसान की आशंका से डरे हुए हैं। जिनकी फसल कट गई है, वे उसे बचाने की जुगत में हैं। जिन किसानों की खड़ी फसल पानी भरे खेतों में गिर गई है, वे उसे काटकर बचाने के लिए महंगी मजदूरी देने को भी तैयार हैं, लेकिन राज्य सरकार को लगता है कि इस बरसात से कोई नुकसान नहीं होगा। प्रदेश के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने सोमवार को कहा, जो फसल अभी खेतों में खड़ी है, उसको कोई नुकसान होगा नहीं। जो बहुत अर्ली वेरायटी की फसल किसानों ने लगा रखी थी, वह खलिहान तक ले आये हैं, उसको भी ज्यादा नुकसान नहीं होगा। फिर भी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि कहां-कितना नुकसान हो सकता है, उसका आंकलन कर वे रिपोर्ट भेजेंगे। कृषि मंत्री ने कहा, धान खरीदी के लिए सरकार ने एक दिसम्बर की तारीख तय की है। धान खरीदी उसी दिन से प्रारंभ किया जाएगा। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने किसानों का पूरा धान खरीदने की घोषणा तत्काल करने की मांग की है। साय ने कहा, एक माह देर से धान खरीदी का निर्णय लेकर प्रदेश सरकार ने किसानों को दोहरी आर्थिक चोट पहुंचाने का षड्यंत्र रचा था। अब हुई बारिश के कारण एक तो किसानों का धान खेत में पानी में भीग गया, खड़ी फसल क्षतिग्रस्त हुई और अब धान कटाई की लागत भी बेहिसाब बढ़ जाएगी। ऐसे में प्रकृति की मार सह रहे किसानों का पूरा धान खरीदना तत्काल शुरू होना चाहिए।
भाजपा का आरोप, एक नवम्बर से खरीदते तो कम नुकसान होता
भाजपा का आरोप है, प्रदेश सरकार ने एक नवम्बर से ही धान खरीदना शुरू कर दिया होता तो किसानों को इतना नुकसान नहीं उठाना पड़ता। साय ने कहा, विपक्ष में रहते हुए एक नवम्बर से धान खरीदी का राग अलापते रहने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सत्ता में आने के बाद से किसानों के साथ छल-कपट ही कर रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा, अगर प्रदेश सरकार ने धान खरीदी के समय धान को पाखड़, बदरा या कुछ और बताकर खरीदने से इनकार किया तो भाजपा सड़क पर उतरेगी। उन्होंने कहा, हम पूरे प्रदेश में किसानों को साथ लेकर इस सरकार की ईंट से ईंट बजाने के लिए सड़क पर उतरेंगे।
कांग्रेस बोली, किसानों को नुकसान नहीं होगा
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा, बरसात की वजह से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। राज्य सरकार इसको लेकर गंभीर है। किसानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। ठाकुर ने दावा किया कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में काम करती है। यह किसानों की सरकार जो पूरे देश में धान की सबसे ज्यादा कीमत देती है।
अभी कम नहीं हुई है बरसात की मुसीबत
मौसम विभाग ने आगे भी बरसात की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, उत्तर अंडमान सागर और उससे लगे क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किमी ऊपर तक फैला है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए प्रबल होकर चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर अगले 48 घंटे में पहुंचने की संभावना है। यह सिस्टम 18 नवम्बर को पश्चिम दिशा में आगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर तटीय तमिलनाडु में पहुंच जाएगा। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में व्यापक रूप से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके कारण प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की सम्भावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। उत्तर में हल्का से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

ब्रेकिंग: ईंधन बचत पर बड़ा फैसला, सीएम का काफिला घटा

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां     रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...

कुम्हारी हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

महासमुंद में बोर्ड परीक्षा का वीडियो वायरल, पांच कर्मचारी सस्पेंड

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने...