Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 23 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 23 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं. ध्यान रहें कि किसी भी समस्या को लेकर भय ग्रस्त न हो उसका डटकर मुकाबला करें, सफलता अवश्य मिलेगी. जो लोग शोधपरक कार्य करते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है. व्यापारी वर्ग के लिए आज बहुत  मुनाफा नहीं दिखाई दे रहा है. सेहत को लेकर पेट दर्द कमर दर्द जैसे दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. यदि आप नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते हैं, तो आज से  व्यायाम करना प्रारंभ कर दें. जीवनसाथी को लेकर कुछ तनाव हो सकता है छोटी-छोटी बातों को लेकर तू तू मैं मैं होने की भी आशंका है.

 

वृष- आज के दिन आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है, पुराने किए गए निवेशों से लाभ होता दिखाई दे रहा है. वहीं दूसरी ओर मानसिक व शारीरिक रूप से  काफी एक्टिव दिखेगें. ऑफिशियल कार्य को करते समय  पैनी निगाह बना कर चलें, अन्यथा आपकी थोड़ी भी लापरवाही के चलते नौकरी पर आंच आ सकती है. सेहत में कल की भांति आज भी सिर के दर्द से परेशान रहेंगे. परिवार के सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे. किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से दांपत्य जीवन में कलह की स्थिति हो सकती हैं, इसलिए दूसरों पर भरोसा करने से बचें. ज़रूरतमंदों को सामर्थनुसार दान  करें.

 

मिथुन- आज के दिन की शुरुआत कुछ धार्मिक कार्य से प्रारम्भ करना चाहिए, हो सके तो हनुमान जी को लडडुओं का भोग लगाएं जिससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और कार्य करने में मन भी लगेगा. सभी कार्य को त्रुटि मुक्त करें, जिससे आप सभी लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे. कोरोना को ध्यान रखते हुए सामाजिक मेल जोल फोन पर बनाएं रखना होगा . सेहत की बात करें तो बेवजह के चिंतन से आपके स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी हो सकती है. किसी महत्वपूर्ण विषयों पर घर वालों के साथ बैठकर बात करें, क्योंकि निर्णय लेते समय सभी के मतो को ध्यान में रखना आवश्यक है.

 

कर्क- आज के दिन अपने ज़िद्दी स्वभाव में संयम रखें, क्योंकि ऐसा  न करने पर स्वयं ही तनावपूर्ण स्थिति में रहेंगे  साथ ही परिवार के लोगों  में भी तनाव की स्थिति हो सकती है. ऑफिशियल निर्णय लेते समय अहम् को बीच में न आने दें, अन्यथा आपका दंभ संस्थान को नुकसान पहुंचाने वाला होगा. सहयोगियों से भी अच्छा व्यवहार करें. व्यापारी वर्ग के लोगों को नये संपर्क बनाने होंगे जो आपके वर्तमान समय के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. जिन लोगों को यूरिन से संबंधित दिक्कत रहती है उनको अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है, अधिक से अधिक पानी का सेवन करें. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा .

Read Also  आज का राशिफल 16 जून राशिफल 2020

 

सिंह- आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण बना कर रखना होगा. कार्य में मन कुछ कम लगेगा. वहीं दूसरी और आलस्य के चलते कार्य भी बाधित हो सकता है. यदि कोई कार्य न हो तो  कुछ क्रिएटीव कार्य करते रहना चाहिए. व्यापार को कैसे बढ़ाया जाएं इसको लेकर मन में नये-नये आइडिया आएंगें, इसका पूरा उपयोग करना चाहिए. यदि अधिक समय से बीमार चल रहें हैं, तो मन में नकारात्मक विचार न लाए बल्कि सकारात्मक सोच रखने पर प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी. मित्र किन्हीं बातों के चलते आपसे नाराज हो सकते हैं. बड़े भाई  से फोन पर संपर्क बनाएं रखना होगा.

 

कन्या- आज के दिन प्रबंधन क्षमता भरपूर मात्रा में है बस आपको ध्यान रखना होगा कि किसी पर भी आगबबूला न हो. आज किसी बात पर मूड ऑफ हो सकता है लेकिन सकारात्मक सोच का दामन पकड़ कर चलें मन प्रसन्न रहेगा.जो लोग सरकारी नौकरी में है, उनको काम को लेकर कुछ तनाव हो सकता है. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के साथ-साथ कुछ देर आराम पर भी ध्यान दें. आंखों की केयर करें, अगर आंखों में जलन जैसी दिक्कत है तो ठंडे पानी से दिन में कई बार धोतें रहें. परिवार के साथ बैठकर भजन-कीर्तन या अन्य कोई धार्मिक कार्य करना  श्रेष्ठ कर रहेगा.

 

 

तुला- आज के दिन आपको  ऊर्जा को बचाना चाहिए. अनावश्यक रूप से क्रोध करना यह प्रबंधन क्षमता नहीं है. धैर्य का परिचय देते हुए अपने ऑफिशियल काम को अंजाम देना होगा. आप एसेंशियल सर्विस में आते हैं तो आज के दिन बढ़-चढ़कर काम करना पड़ेगा. स्वास्थ्य में रक्तचाप का ध्यान रखना होगा यदि आपका रक्तचाप अधिक रहता है तो उसको नियंत्रित रखना प्राथमिकता है. परिवार में स्थितियां सुखद एवं प्रसन्नता पूर्ण रहेगी. बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना हितकारी रहेगा. जो विद्यार्थी खेल से संबंधित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहते हैं उनको इस दौरान घर पर ही कुछ व्यायाम करते रहना चाहिए.

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक- आज दिन की शुरूआत योग व ध्यान से करें,  ऐसा करने से आप खुद को हल्का महसूस करेंगें. ऑफिस के कार्यों को लेकर चिंता हो सकती हैं, धैर्य पूर्वक कार्य को पूरा करें. सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा, विवाद होने की आशंका है. व्यापारियों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है,  जिससे वह व्यापार को लेकर कुछ चिंतित भी रहेंगे, वहीं दूसरी ओर आपको एक बात का ध्यान देना होगा की कोई व्यक्ति अपनी भावनात्मक बातों से अपना  उल्लू सीधा न करने पाए. समय निकाल कर परिवार के साथ मूवी देखें व सकारात्मक बातें करें. संभव हो तो सपरिवार मिलकर भागवत भजन करें.

 

धनु- आज के दिन धर्म-कर्म पर अधिक ध्यान देना चाहिए, हो सके तो  घर की पूजा का दायित्व लें, जिससे आप सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगें. जिनका आज जन्मदिन हैं उनको क्षमतानुसार दूसरों की मदद करनी चाहिए व किसी गरीब को भोजन भी करा सकते हैं. ऑफिशियल कार्य को करने में धैर्य का परिचय दें, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे. व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने में संदेह है, लेकिन धैर्य रखें भविष्य में व्यापार में बढ़ोत्तरी होती दिखाई दे रहीं है. जो लोग बीमार है, उनके बिगड़े स्वास्थ्य में आराम मिलने की पूर्ण संभावना है. माता-पिता की सेवा करें उनका आशीर्वाद बहुत लाभदायक होगा.

 

मकर- आज के दिन मन को एकाग्र चित्त करना होगा. कई जगह एक साथ मन विचरण करेगा जिसके कारण काम करने में मन कम लग सकता. जिस कार्य में आपकी सबसे अधिक रूचि होगी उस कार्य को ही करना लाभकारी रहेगा. ध्यान रहें कि आक्रोशित होकर न करें. जिन लोग रोज़मर्रा की जरूरतों के उत्पाद से संबंधित व्यापार है उनको आज मुनाफा होता दिख रहा है. ठंडी चीजों से परहेज करें, अन्यथा जुखाम खांसी गला खराब जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक स्थितियां सामान्य रहेंगी यदि घर की सबसे वृद्ध महिला बीमार है तो उनके स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना होगा.

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ- आज के दिन आपका कठोर फैसला दूसरों की भावना को चोट पहुंचा सकता है. सोच समझ कर निर्णय लें. वहीं अगर आप नये रिश्ते को लेकर सोच-विचार कर रहें हैं तो कुछ समय के लिए रूक जाए. ऑफिस के कार्यों को लेकर सजगता बनाएं रखें, क्योंकि कार्य न बनने पर मानसिक दबाव बना रहेगा. व्यापारी वर्ग कोई बड़ी योजनाओं को देख कर धन निवेश न करें. कानूनी कार्यवाही से बचकर रहें. शराब, सिगरेट से दूर रहें क्योंकि यह स्वास्थ्य में गिरावट कर रहा है जिससे भविष्य में नकारात्मक प्रणाम प्राप्त होगें. बड़े भाई की ओर से कुछ नुक़सान हो सकता है. मां की जरूरतों का ध्यान रखें.

 

मीन- आज के दिन पुरानी योजनाओं की सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, वहीं दूसरी ओर धार्मिक विचार, ईश्वर पर आस्था और परोपकार की भावना को बढ़ावा देना चाहिए, इस कार्य में मित्रों की भी  मदद मिलेगी. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो कार्य को पूरा करने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें. खुदरा व्यापारियों को आर्थिक लाभ की संभावना दिखाई दे रही है. नए व्यापार से जुड़ने से बचें खासकर जिसमें कई लोगों की भागीदारी हो. स्वास्थ्य में अगर आप अधिक दिनों से बीमार चल रहें थे तो आज से सेहत में आराम मिलना प्रारम्भ हो जाएंगा. जेब खर्ची के लिए पिता से पैसे न लें.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *