Google Analytics Meta Pixel म्यांमार हिंसा में भूमिका के लिए फेसबुक पर 150 अरब डालर का मुकदमा - Ekhabri.com

म्यांमार हिंसा में भूमिका के लिए फेसबुक पर 150 अरब डालर का मुकदमा

एक रोहिंग्या शरणार्थी ने इंटरनेट मीडिया के सबसे बड़े प्लेटफार्म फेसबुक पर 150 अरब डालर (करीब 11 लाख करोड़ रुपये) के हर्जाने का मुकदमा ठोंक दिया है। इस रोहिंग्या शरणार्थी ने फेसबुक पर मुकदमा म्यांमार के सैन्य शासक और उसके समर्थकों के स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ हिंसा को जायज ठहराने और उनके समुदाय के खिलाफ नफरत भरी विषय सामग्री का प्रसार रोकने से नाकाम रहने पर किया है।
रोहिंग्या के वकीलों ने अमेरिकी राज्य कैलीफोर्निया में विगत सोमवार को फेसबुक की प्रमुख कंपनी मेटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। केस में आरोप लगाया गया है कि म्यांमार में फेसबुक के आने के बाद से ही हिंसा और नफरत का सिलसिला शुरू हो गया है। फेसबुक के जरिये वहां हिंसा फैलाई गई, नफरत भरे भाषण और गलत जानकारियों से भ्रम फैलाए गए। इसी का नतीजा हुआ कि म्यांमार में बड़े पैमाने पर रोहिंग्याओं का नरसंहार हुआ। इसीतरह ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भी रोहिंग्या के वकीलों ने एक कानूनी नोटिस भेजा है।
म्यांमार में बड़े पैमाने पर हुए नरसंहार की सालों की छानबीन और बदलावों के बावजूद फेसबुक के हाल के आंतरिक दस्तावेजों से जाहिर हुआ है कि कंपनी अभी भी नफरत भरे भाषणों और म्यांमार के बारे में सूचनाओं को सही तरीके से दे पाने में नाकाम है। इस साल विगत एक फरवरी से सेना के तख्तापलट के बाद से वहां हो रहे लोगों के उत्पीड़न संबंधी जानकारियां भी फेसबुक सही तरीके से नहीं दे रहा है। इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक ने स्थानीय भाषा जानने वाले और कंटेंट की सही परख रखने वालों को नहीं रखा और गलत व भ्रामक जानकारियों से म्यांमार में रोहिंग्याओं के खिलाफ नफरत का जहर फैलता रहा।
केस करने वाले रोहिंग्या का दावा है कि फेसबुक के पूर्व कर्मचारी व व्हीसिल ब्लोअर फ्रांस हेगन की ओर से कंपनी के आंतरिक दस्तावेजों के आधार पर दी गई जानकारियों के आधार पर ही फेसबुक को अमेरिकी कांग्रेस और सुरक्षा नियामकों के आगे जवाब देना पड़ा है।
उल्लेखनीय है कि रोहिंग्या म्यांमार में परंपरागत मुस्लिम समूह है जिसे वर्ष 2017 में भारी हिंसा का सामना करने के बाद देश छोड़कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। लाखों की तादाद में रोहिंग्या शरणार्थी म्यांमार छोड़कर पड़ोसी देश बांग्लादेश में शरण लेने को मजबूर हो गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...